प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#PurviChamparan#kesariya#kesarnathmahadevtemple

केसरिया के केसरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Thousands of Devotees Offer Water at Kesarnath Mahadev Temple in Kesariya

Hindustan24 अगस्त 2026
केसरियाकेसरनाथ महादेव मंदिरअंतिम सोमवारी

केसरिया, निज संवाददाता। उत्तर बिहार के प्रसिद्ध केसरनाथ महादेव मंदिर में सावन मास की अंतिम सोमवारी को लगभग 75 हजार शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। पूरे केसरिया क्षेत्र में दिनभर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर का पट रात्रि दो बजे खुलते ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर से करीब 500 मीटर दूर तक लंबी कतार लगी रही। भीड़ एवं धूप के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और वे पूरी श्रद्धा के साथ अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस बार भी श्रद्धालुओं ने अरघा के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। चकिया डीएसपी संतोष कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। मंदिर परिसर एवं आसपास के संवेदनशील स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे दिन जलाभिषेक शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Kesariya, Reporter. On the last Monday of the Sawan month, approximately 75,000 Shiva devotees offered water and performed prayers at the famous Kesarnath Mahadev Temple in North Bihar. The entire Kesariya region resonated with chants of 'Har Har Mahadev' and 'Bol Bam' throughout the day, creating a devotional atmosphere. The temple gates opened at 2 AM, initiating the ritual of Jalabhishek, which continued uninterrupted until late evening. Due to the massive crowd, a long queue stretched for about 500 meters from the temple premises. Despite the crowd and the sun, the devotees' enthusiasm remained high as they patiently awaited their turn with full devotion.

The temple administration had made extensive arrangements for the convenience of the devotees. This year too, devotees offered water to Lord Shiva through the Argha system. Security arrangements were robust, with Chakia DSP Santosh Kumar personally overseeing the operations. A large number of police personnel were deployed at the temple premises and surrounding sensitive areas, ensuring that the Jalabhishek concluded peacefully and in an organized manner throughout the day.

स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पूर्वी चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Shalini Mishra · JD(U) · KESARIA क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना · पक्का मकान निर्माण के लिए राशि और तैयार मकान की चाबी विवरण →

Purvi Champaran की और खबरेंMore from Purvi Champaran