प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Khagaria#khagaria#minor

खगड़िया: नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया वायरल, तीन युवकों पर केस दर्ज

Khagaria: Minor's Obscene Video Goes Viral on Instagram, Case Filed Against Three Youths

AajTak22 सितंबर 2026
थाना: खगड़िया महिला थाना

बिहार के खगड़िया जिले में एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने खगड़िया महिला थाना में तीन युवकों के खिलाफ यौन शोषण और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. परिवार का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है और वे काफी परेशान हैं.

शिकायत के अनुसार, लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद एक युवक ने वीडियो को लड़की के नाम और पते के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लड़की का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है. सदर एसडीपीओ-1 सह सदर-2 अलौली के प्रभारी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज किया गया है और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि, पुलिस को पूछताछ के दौरान लड़की और उसकी मां के बयानों में कुछ विरोधाभास मिला है, जिसके चलते लड़की का बयान दोबारा लिया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि लड़की का एक आरोपी युवक के साथ कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस इन विरोधाभासों को भी जांच का हिस्सा बना रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

In Khagaria, Bihar, a case has emerged where an obscene video of a minor girl was allegedly made and circulated on social media. The victim's mother has filed a complaint at Khagaria Women's Police Station against three youths, accusing them of sexual exploitation and circulating the video. The family claims they are facing public humiliation and distress since the video went viral.

According to the complaint, the accused made an objectionable video of the girl when she resisted their advances. Subsequently, one of the youths allegedly circulated the video on social media along with the girl's name and address. The police have registered a case and initiated an investigation, which includes a medical examination of the girl. Ramesh Kumar, SDPO-1 cum acting SDPO of Sadar-2 Alauli, confirmed that a case has been registered against three youths at the Women's Police Station and assured strict action will be taken.

However, during interrogation, the police found contradictions in the statements of the girl and her mother, leading to a re-recording of the girl's statement. Sources also suggest that the girl had been in a romantic relationship with one of the accused for several months. The police are incorporating these inconsistencies into their investigation. Currently, the police are conducting a thorough investigation, and further action will be taken based on the findings.

स्रोत: AajTak की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

खगड़िया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Kosi, Baltara, Khagaria, Bihar: River Kosi at Baltara in Khagaria district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

Burhi Gandak, Khagaria, Khagaria, Bihar: River Burhi Gandak at Khagaria in Khagaria district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

कोसी (Baltara)खतरे के निशान से ऊपर, 0.64 मी. ऊपर

बूढ़ी गंडक (Khagaria)चेतावनी स्तर, 0.17 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

ज़िले की नई योजना

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं · विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन राशि (डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में) विवरण →

Khagaria की और खबरेंMore from Khagaria