समस्तीपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
Laborer Dies of Electrocution in Samastipur, Family Blocks Road Demanding Compensation
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सतमलपुर वार्ड संख्या 4 में एक निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हुई। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के रैनी वार्ड संख्या 15 निवासी 55 वर्षीय राम प्रताप के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राम प्रताप सिंह सतमलपुर निवासी फूल हसन के निर्माणाधीन मकान में काम करने आए थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार झूल रहा था, जिसकी चपेट में आने से मजदूर की जान चली गई। मजदूर की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और शव के साथ खानपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने दरोगा आजाद खान को मौके पर भेजा। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू की। बाद में वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
A laborer died on the spot in Samastipur district after coming into contact with an 11,000-volt electricity wire. The incident occurred in Ward No. 4 of Satmalpur, within the Warisnagar police station area, while the victim was working on an under-construction house. The deceased has been identified as 55-year-old Ram Pratap, a resident of Raini, Ward No. 15, under the Khanpur police station.
According to information, Ram Pratap Singh was working at the under-construction house of Phool Hasan in Satmalpur on Tuesday. It is reported that an 11,000-volt electricity wire was dangling at the site, which led to the laborer's electrocution. The news of the death quickly spread, drawing a large crowd of local residents.
Upon receiving the information, the victim's family arrived at the scene and, along with the body, blocked the Khanpur-Samastipur main road. They demanded compensation for the death. The road blockade lasted for approximately two hours, causing significant inconvenience to commuters.
Upon receiving news of the incident, Warisnagar Station House Officer (SHO) Sarvesh Kumar Jha dispatched Sub-Inspector Azad Khan to the spot. The police initiated an investigation. Later, SHO Sarvesh Kumar Jha also reached the scene. After conducting an inquiry, he took the body into custody and sent it to Sadar Hospital Samastipur for post-mortem examination. The police are continuing with further proceedings.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक