बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
Lightning Kills 8 in Bihar: 5 in Banka, 3 in Nawada
बिहार में मंगलवार (11 अगस्त, 2026) को आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। बांका जिले में 5 लोगों ने जान गंवाई, जबकि नवादा में तीन लोगों की मौत हुई। नवादा में मरने वाले तीनों व्यक्ति सीतामढ़ी जिले के निवासी थे, जिनकी पहचान मनी मांझी (60), राजेंद्र मांझी (20) और इंद्रजीत मांझी (18) के रूप में हुई है।
बांका जिले में वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई और सात अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का इलाज निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। चांदन प्रखंड के सुईया थाना क्षेत्र के बोंड़ा गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाएं बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपी थीं, तभी बिजली गिरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बोंड़ा गांव निवासी शंभू यादव की पत्नी कुसमी देवी (45), टीपन यादव की पत्नी रिंकू देवी (35) और राजेंद्र यादव की पत्नी रेणु देवी (38) के रूप में हुई है। ये तीनों महिलाएं आपस में गोतनी थीं। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसी घटना में सौरभ कुमार (टीपन यादव के पुत्र) और रानी कुमारी (कार्तिक यादव की पुत्री) गंभीर रूप से झुलस गए। सौरभ को कटोरिया अस्पताल से बांका रेफर किया गया, जबकि रानी कुमारी का उपचार जारी है।
बांका जिले में वज्रपात की अन्य घटनाएं बौंसी थाना क्षेत्र के काजी कैरी और सिराय गांव में हुईं, जहां खेतों में काम करते समय सूफिया खातून और 70 वर्षीय सुरेश यादव की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलने पर बेलहर विधायक मनोज यादव कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर प्रभावित परिवारों को हर संभव सरकारी मुआवजा व सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
Eight people died in Bihar on Tuesday (August 11, 2026) due to lightning strikes. Five fatalities were reported in Banka district, while three people lost their lives in Nawada. The three deceased in Nawada were identified as Mani Manjhi (60), Rajendra Manjhi (20), and Indrajeet Manjhi (18), all residents of Sitamarhi district.
In Banka, five individuals died and seven others sustained serious burn injuries from lightning. All injured are currently receiving treatment at nearby health centers. In Bonda village, under the Suiya police station jurisdiction of Chandan block, three women from the same family sought shelter under a tree during rainfall. A sudden lightning strike killed all three instantly. The deceased were identified as Kusmi Devi (45), wife of Shambhu Yadav; Rinku Devi (35), wife of Tipan Yadav; and Renu Devi (38), wife of Rajendra Yadav, all residents of Bonda village and sisters-in-law. The tragic incident has plunged the village into mourning, with family members inconsolable.
In the same incident, Saurabh Kumar (son of Tipan Yadav) and Rani Kumari (daughter of Kartik Yadav) suffered severe burns. Saurabh was referred from Katoria Hospital to Banka for better treatment, while Rani Kumari is still undergoing care.
Further lightning incidents in Banka district occurred in Kaji Carry and Siray villages, under the Bounsi police station area. Sufia Khatoon and 70-year-old Suresh Yadav died while working in their fields.
Upon receiving news of the incidents, Belhar MLA Manoj Yadav visited the Katoria Community Health Center. He met with the bereaved families, offering condolences and assurance. The MLA has spoken with senior district administration officials, promising to ensure that affected families receive all possible government compensation and assistance.
स्रोत: ABP News की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सीतामढ़ी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
नदी का जलस्तर
बागमती (Dheng Bridge) — सामान्य, 1.20 मी. नीचे
अधवारा (Sonbarsa) — सामान्य, 3.26 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक