मधुबनी में 45 वाहनों का चालान कटा: गंगासागर चौक पर पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान, 1.20 लाख रुपए का जुर्माना वसूला
45 Vehicles Fined in Madhubani: Police Conduct Intensive Check at Gangasagar Chowk, Collect ₹1.20 Lakh in Fines
मधुबनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार शाम को ट्रैफिक थाना पुलिस ने एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। ट्रैफिक थाना के एसआई अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के गंगासागर चौक पर शाम करीब 5 बजे से वाहनों की जांच शुरू की।
अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहन के आवश्यक कागजात की जाँच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 45 वाहनों का चालान काटा गया, जिनसे कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान ट्रैफिक थाना पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, निर्धारित गति में चलने और सड़क पर अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी गई।
मधुबनी ट्रैफिक थाना के एसआई अमन कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
To maintain smooth traffic flow and ensure compliance with rules in Madhubani city, the Traffic Police conducted an intensive vehicle inspection drive on Thursday evening. Led by Traffic Police Sub-Inspector Aman Kumar, a police team began checking vehicles at Gangasagar Chowk in the city around 5 PM.
During the campaign, two-wheelers and four-wheelers passing through the road were thoroughly inspected. The police team checked driving licenses, helmets, seatbelts, and essential vehicle documents of the drivers. Approximately 45 vehicles found violating traffic rules were issued challans, resulting in the collection of fines totaling about ₹1.20 lakh.
During the drive, the Traffic Police also raised awareness among drivers about traffic regulations. Police officials appealed to two-wheeler riders to wear helmets and four-wheeler drivers to use seatbelts. Additionally, they advised against using mobile phones while driving, urged adherence to speed limits, and emphasized maintaining discipline on the road.
Traffic Police SI Aman Kumar stated that continuous vehicle inspection campaigns are being carried out under the directives of Senior Superintendent of Police Yogendra Kumar to ensure adherence to traffic rules and promote road safety. He added that action would continue to be taken against rule-violating drivers as per regulations. He appealed to all drivers, stating that road safety is everyone's responsibility, urging them to follow traffic rules and prioritize their own and others' safety while driving.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
नदी का जलस्तर
कमला बलान (Jhanjharpur) — चेतावनी स्तर, 0.30 मी. नीचे
कमला (Jainagar) — सामान्य, 0.72 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक