प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
शिक्षाEducation#Madhubani#madhubani#jaynagar

मधुबनी: जयनगर आर्य कुमार पुस्तकालय चुनाव के लिए आज वोटिंग, 22 पदों पर होगा मतदान

Madhubani: Voting Underway for Jaynagar Arya Kumar Library Elections, 22 Posts Up for Grabs

Dainik Bhaskar10 अगस्त 2026
जयनगरसामुदायिक प्रशिक्षण भवन (टीपीसी भवन)सोमवार

मधुबनी जिले के जयनगर स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय के 22 पदों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। यह निर्वाचन प्रक्रिया अनुमंडल मुख्यालय के सामुदायिक प्रशिक्षण भवन (टीपीसी भवन) के सभागार में संपन्न होगी। पुस्तकालय के कुल 316 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के बाद सोमवार को ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है।

मतदान और मतगणना को लेकर जयनगर के एसडीएम सह पुस्तकालय के पदेन अध्यक्ष दीपक कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी मतदाता को वोट डालने का अवसर नहीं दिया जाएगा। निर्वाचन पूरी तरह मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए मतपत्र पर अधिकतम 17 उम्मीदवारों का चयन ही मान्य होगा। यदि 17 से अधिक नामों पर मुहर लगाई जाती है, तो संबंधित मतपत्र अमान्य माना जाएगा।

उपाध्यक्ष पद के लिए अधिकतम दो उम्मीदवारों का चयन किया जा सकेगा। वहीं, संयुक्त सचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार का चयन ही मान्य होगा। निर्देशों के मुताबिक, जिन वार्षिक सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग मतपत्रों की व्यवस्था की गई है। मतदान करने वाले सदस्यों को पहचान के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। पुस्तकालय चुनाव में दो गुटों के आमने-सामने होने से सदस्यों और स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Voting is taking place today, Monday, for 22 posts of the Arya Kumar Library located in Jaynagar, Madhubani district. The election process is being conducted in the auditorium of the Community Training Building (TPC Bhawan) at the sub-divisional headquarters. A total of 316 members of the library are exercising their franchise. Preparations are underway to declare the results after counting the votes on Monday itself.

Jaynagar's SDM and ex-officio president of the library, Deepak Kumar, has issued necessary guidelines for the polling and counting. According to these directives, voting will continue until 3 PM. No voter will be allowed to cast their vote after the stipulated time. The election will be conducted entirely through ballot papers. For the post of executive member, selection of a maximum of 17 candidates on the ballot paper will be valid. If more than 17 names are stamped, the concerned ballot paper will be considered invalid.

For the post of Vice President, a maximum of two candidates can be selected. For the posts of Joint Secretary, Secretary, and Treasurer, only one candidate each will be valid. According to the instructions, annual members who have not renewed their membership will not have the right to vote. Separate ballot papers have been arranged for each post. Members casting votes will be required to bring the original copy of their Aadhar card for identification. The presence of two opposing factions in the library elections has generated excitement among members and local residents. Extensive security arrangements have been made to ensure peaceful and fair polling. The counting process will begin immediately after the voting concludes.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मधुबनी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Madhaw Anand · Rashtriya Lok Morcha · MADHUBANI क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Madarsa Noorul Islam

NJGHI · Madhubani

raghopur balat high school

Madhubani की और खबरेंMore from Madhubani

अपराधराजनीति

बाबूबरही के जटही गांव में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, सीओ ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के जटही गांव में सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण हटाने गई पुलिस-प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ। विरोध के कारण टीम को लौटना पड़ा। अंचल अधिकारी सुकांत राहुल ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 2024 में हाईकोर्ट के आदेश पर यह रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन धुरन चौधरी ने फिर झोपड़ी बना ली थी। गुरुवार को टीम पहुंची तो धुरन चौधरी, उनके बेटे उदय चौधरी, पत्नी और बेटी ने विरोध किया, उदय ने पथराव का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Dainik Bhaskar · 📍 जटही गांव