प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Begusarai#begusarai#roadaccident

कल्याणपुर में तेज रफ्तार बाइक ने व्यक्ति को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Man Dies After Being Hit by Speeding Bike in Kalyanpur

Dainik Bhaskar8 सितंबर 2026
कल्याणपुरथाना: साहेबपुरकमालमंगलवार रात

बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय टुनटुन साव की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने सड़क पार कर रहे टुनटुन साव को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना कल्याणपुर गांव में हुई जब टुनटुन साव रात में सड़क पार कर रहे थे। टक्कर लगने के बाद स्थानीय युवा शक्ति समाजसेवी शम्मी यादव और अन्य ग्रामीणों ने तुरंत घायल टुनटुन साव को साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद बाइक सवार को बाइक समेत कल्याणपुर गांव में ही पकड़ लिया था। टुनटुन साव की मौत की खबर से उनके परिवार में गहरा मातम छा गया है। मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी बसंत साव के 65 वर्षीय पुत्र टुनटुन साव के रूप में हुई है।

In a tragic road accident that occurred on Tuesday night in Kalyanpur village, under Sahebpurkamal police station in Begusarai district, 65-year-old Tuntun Saw lost his life. He was critically injured after being hit by a speeding motorcycle while crossing the road.

The incident took place in Kalyanpur village. Following the collision, local youth activist Shammi Yadav and other villagers promptly rushed the injured Tuntun Saw to the Sahebpurkamal Community Health Center. Unfortunately, he succumbed to his injuries during treatment at the hospital.

Upon receiving information about the accident, Sahebpurkamal Station House Officer Rajesh Kumar arrived at the community health center with his police team and initiated further proceedings. Local residents had apprehended the बाइक rider along with his motorcycle in Kalyanpur village immediately after the incident. The news of Tuntun Saw's death has cast a pall of grief over his family. The deceased has been identified as Tuntun Saw, son of Basant Saw, a 65-year-old resident of Kalyanpur village, Sahebpurkamal police station area.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Kundan Kumar · BJP · BEGUSARAI क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना · रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में ₹10,000 और दूसरी किस्त में ₹20,000 विवरण →

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai

अपराध

4 महीने से फरार शराब कांड का आरोपी गिरफ्तार: नावकोठी पुलिस ने तस्कर को खगड़िया से पकड़ा

बेगूसराय की नावकोठी पुलिस ने शराबबंदी कानून के एक मामले में चार महीने से फरार गुलशन कुमार को खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी की पहचान छतौना निवासी अनिल कुमार सिंह के बेटे गुलशन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि 19 मई को छतौना में सेंट्रल बैंक के पास से 32 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई थी, जिसके बाद नावकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में गुलशन का नाम सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार को खगड़िया से उसे पकड़ा।

Dainik Bhaskar · 📍 छतौना