पताही के जिहुली में कुएं में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
Man Drowns in Well in Jihuli, Patahi
पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में शुक्रवार की अहले सुबह फूल तोड़ने के दौरान पैर फिसलने से एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के बाबा पट्टी निवासी संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर दरोगा बादशाह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है।
पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह ने बताया कि संजीव कुमार सिंह सुबह करीब 5 बजे अपने घर के सामने कुएं के पास फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे कुएं के गहरे पानी में गिर गए। कुएं के कीचड़ में फंसने और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। कुएं में गिरते देख लोगों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद संजीव कुमार सिंह के शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
A 50-year-old man drowned after slipping into a well while plucking flowers early Friday morning in Jihuli village, under the Patahi police station area. The deceased has been identified as Sanjeev Kumar Singh alias Pappu Singh, a resident of Baba Patti in the same village. Upon receiving information about the incident, a police team led by Sub-Inspector Badshah Chauhan arrived at the scene and initiated an investigation. The body has been sent to Sadar Hospital Motihari for post-mortem examination.
According to Vikas Kumar alias Nikku Singh, the village head, Sanjeev Kumar Singh was plucking flowers near a well in front of his house around 5 AM when he suddenly slipped and fell into the deep water. He drowned after getting stuck in the well's mud and water. Witnessing him fall, people raised an alarm, prompting nearby residents to rush to the spot. Villagers made considerable efforts to retrieve Sanjeev Kumar Singh's body from the well. Subsequently, his family took him to a local doctor, who declared him dead after examination.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पूर्वी चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना