प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#PurviChamparan#motiharicrime#stabbing

मोतिहारी में भैंस नहलाने के पानी पर विवाद, मां-चाचा की चाकू मारकर हत्या; 10 साल के बच्चे ने देखी वारदात

Mother and Uncle Stabbed to Death Over Buffalo Bath Water Dispute in Motihari; 10-Year-Old Witnessed Attack

Dainik Bhaskar10 सितंबर 2026
जिहुली गांवप्रखंड: पताहीथाना: पताहीशाम

मोतिहारी जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में भैंस नहलाने के दौरान गिरे पानी पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक महिला समेत दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान जमी अख्तर (36) और मदीना खातून (40) के रूप में हुई है। वहीं, मसीह अख्तर का पताही सीएचसी में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी 10 वर्षीय रहमतुल्लाह है, जिसने अपनी आंखों के सामने अपनी मां और चाचा की हत्या होते देखी। रहमतुल्लाह ने बताया कि सुबह भैंस नहलाने के पानी को लेकर उसके पिता का अनिल सिंह से विवाद हुआ था, जिसे पुलिस ने शांत करा दिया था। शाम को संजय सिंह और उसका बेटा आकाश कुछ लोगों के साथ उनके घर आए और उसके पिता जमी अख्तर पर चाकू से हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए जब चाचा मसीह अख्तर और मां मदीना खातून आगे आए, तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। तीनों मौके पर ही गिर गए।

मृतक की भाभी नगमा खातून ने बताया कि सुबह मसीह अख्तर अपनी भैंस सड़क पर नहला रहे थे, जिसका पानी अनिल सिंह के घर की तरफ जा रहा था। इसी बात पर अनिल सिंह ने गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मौके पर आकर विवाद शांत कराया था। शाम को अनिल सिंह ने कई लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां जमी अख्तर और मदीना खातून को मृत घोषित कर दिया गया।

जमी अख्तर मजदूरी कर प्लाई फैक्ट्री में काम करते थे और तीन बच्चों को पढ़ा रहे थे, जबकि मदीना खातून के पांच बच्चे थे। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पकड़ीदयाल के प्रभारी डीएसपी अभिषेक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

A dispute over water from a buffalo bath escalated into a violent confrontation in Jihuli village, under Patahi police station in Motihari district, Bihar. The incident resulted in the fatal stabbing of two individuals, including a woman, while another person sustained serious injuries. The deceased have been identified as Jami Akhtar (36) and Madina Khatoon (40). Maseeh Akhtar is currently undergoing treatment at Patahi Community Health Center (CHC) and remains in critical condition.

The heinous act was witnessed by 10-year-old Rehmatullah, who saw his mother and uncle being murdered before his eyes. Rehmatullah recounted that in the morning, a dispute arose between his father and Anil Singh over water from the buffalo bath, which the police had intervened to resolve. In the evening, Sanjay Singh and his son Akash, accompanied by others, arrived at their home and attacked his father, Jami Akhtar, with a knife. When his uncle, Maseeh Akhtar, and mother, Madina Khatoon, intervened to save his father, the assailants also stabbed them. All three collapsed on the spot.

Nagma Khatoon, the sister-in-law of one of the deceased, stated that in the morning, Maseeh Akhtar was bathing his buffalo on the road, and the water was flowing towards Anil Singh's house. This led to Anil Singh verbally abusing and physically assaulting him. The police had arrived to de-escalate the situation. However, in the evening, Anil Singh, along with several others, launched an attack. Family members rushed the injured to the hospital, where Jami Akhtar and Madina Khatoon were declared dead.

Jami Akhtar worked as a laborer in a plywood factory and was supporting three children, while Madina Khatoon had five children. Their deaths have plunged the family into deep sorrow. Upon receiving information about the incident, Abhishek Kumar, the in-charge DSP of Pakaridayal, took swift action, detaining two suspects for interrogation. Raids are ongoing to apprehend the other accused.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पूर्वी चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Pramod Kumar · BJP · MOTIHARI क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना · पक्का मकान निर्माण के लिए राशि और तैयार मकान की चाबी विवरण →

Purvi Champaran की और खबरेंMore from Purvi Champaran