मोतिहारी में साइकिल से ठोकर लगने पर विवाद: बीच-बचाव करने गई गर्भवती महिला से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
Pregnant Woman Assaulted in Motihari Amidst Cycle Collision Dispute; One Arrested
मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित छतौनी बस स्टैंड के पास शनिवार देर शाम एक मामूली घटना ने अचानक तनाव का रूप ले लिया। साइकिल से ठोकर लगने के बाद कुछ लोगों ने एक बच्चे को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। यह देख उसी रास्ते से गुजर रहे प्रदीप शर्मा ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान मोहन और एक गर्भवती महिला बीच-बचाव करने पहुंचे, जिनके साथ भी मारपीट की गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और इलाके में तनाव फैल गया।
गनीमत रही कि पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में घायल मोहन के भाई राजेश राम ने बताया कि एक बच्चा साइकिल से जा रहा था, तभी गलती से किसी को ठोकर लग गई। इसी बात पर कुछ लोगों ने बच्चे को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मेरे भाई मोहन और प्रदीप शर्मा उसे बचाने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और विवाद बढ़ गया।
तनाव बढ़ता देख छतौनी थाना के अलावा नगर, बंजरिया, मुफस्सिल, रघुनाथपुर और एससी/एसटी थाना के थानाध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अरुण कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल से लेकर पीड़ित और आरोपियों के घर तक मार्च किया और पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। एहतियात के तौर पर चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा दो समुदायों के बीच विवाद की अफवाह फैलाई गई थी, जबकि ऐसा नहीं है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने चेतावनी दी कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
A minor incident near the Chhatauni Bus Stand in Motihari city's Chhatauni police station area escalated into tension on Saturday evening. Following a bicycle collision, some individuals began beating a child. Pradeep Sharma, passing by, attempted to intervene and save the child but was also attacked by the assailants. Mohan and a pregnant woman who came to mediate were also assaulted, leading to both sides confronting each other and widespread tension in the area.
Fortunately, the police arrived promptly, diffused the situation, and brought it under control. Several people from both sides were injured and admitted to the hospital for treatment. Police have launched raids to apprehend those involved in the altercation, resulting in one arrest and two individuals detained for questioning.
Rajesh Ram, brother of the injured Mohan, stated that a child accidentally hit someone with a bicycle, leading to a group of people assaulting the child. When Mohan and Pradeep Sharma intervened, they were also beaten. This drew a crowd, and the dispute intensified.
As tension mounted, a large police force, including Station House Officers from Chhatauni, Nagar, Banjaria, Mufassil, Raghunathpur, and SC/ST police stations, was called to the scene. Sadar SDO Arun Kumar and DSP Dilip Kumar also arrived, assuring the victim's family of stringent action against the culprits. SDO Arun Kumar confirmed the situation is now normal, with magistrates and police deployed as a precautionary measure. DSP Dilip Kumar clarified that both sides were involved in the fight and dismissed rumors of a communal dispute. SP Swarn Prabhat warned of strict action against anyone attempting to disrupt communal harmony.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पूर्वी चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक