नहर के पानी को लेकर नवादा और शेखपुरा के ग्रामीण आमने-सामने, प्रशासन ने कराया शांत
Villagers from Nawada and Sheikhpura Districts Clash Over Canal Water, Administration Intervenes
नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के जिलवरिया गांव के समीप सोमवार को कौड़ीहारी नहर से पानी ले जाने को लेकर नवादा और शेखपुरा जिले के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
नवादा डीएम रवि प्रकाश के निर्देश पर पकरीबरावां सीओ निहारिका और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया गया कि शेखपुरा जिले के वर्षा गांव के ग्रामीण कौड़ीहारी नहर को काटकर पानी अपने गांव की ओर मोड़ने का प्रयास कर रहे थे।
इसकी जानकारी मिलते ही नवादा जिले के पिंड़पड़वा, जिलवरिया, तनपुरा सहित अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच नहर के पानी के बंटवारे को लेकर तीखी बहस हुई। नवादा जिले के ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि जिलवरिया गांव के समीप नहर को काटकर पानी का रुख वर्षा गांव की ओर करने से केवल एक गांव को पानी मिल पाएगा। उनका तर्क था कि यदि नहर का कटाव नहीं किया जाता है, तो दर्जनों गांवों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। प्रशासन ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और दोनों जिलों के बीच पानी के उचित बंटवारे को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Villagers from Nawada and Sheikhpura districts clashed on Monday near Jilwariya village, under Pakribarawan police station in Nawada, over the distribution of water from the Kaurihari canal. A large number of villagers gathered at the spot as the dispute escalated, creating a tense situation.
Upon receiving information about the escalating conflict, Nawada DM Ravi Prakash directed Pakribarawan Circle Officer Niharika and Station House Officer Inspector Ranjan Chaudhary to the scene. They intervened and successfully diffused the situation by mediating between the two groups of villagers.
It was reported that villagers from Varsha village in Sheikhpura district were attempting to cut the Kaurihari canal to divert water towards their village. Hundreds of villagers from Nawada district, including those from Pinparwa, Jilwariya, and Tanpura, promptly arrived at the location upon learning of the incident. A heated argument ensued between the two sides regarding the equitable distribution of canal water. Villagers from Nawada district presented their case to the officials, stating that cutting the canal near Jilwariya village to divert water towards Varsha village would benefit only one village. They argued that if the canal remained intact, dozens of villages would be able to access its water. The administration has brought the situation under control, and further action is expected to ensure fair water distribution between the two districts.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
शेखपुरा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना