नवादा में महिला को डायन बताकर चिता के साथ जिंदा जलाने का प्रयास
Woman Accused of Witchcraft, Attempted to Be Burnt Alive on Pyre in Nawada, Bihar
बिहार के नवादा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को डायन बताकर चिता के साथ जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। यह घटना सिरदला थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर महिला की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, गांव की दासो देवी की रविवार को मौत हो गई थी। मृतका का अंतिम संस्कार सोमवार को गांव के श्मशान घाट पर किया जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक अन्य महिला पर डायन होने का आरोप लगाया और उसे मृतका की चिता के साथ जिंदा जलाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतका दासो देवी और पीड़िता के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दासो देवी की तबीयत बिगड़ी और दो दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने इसी बात को लेकर पीड़िता को दोषी ठहराया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम के सिपाही महफूज आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे थाने ले आई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, हालांकि पीड़िता की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसी बीच, नवादा जिले के रजौली में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी बिन्देश्वरी प्रसाद के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। प्रवीण कुमार पहले से शादीशुदा था। न्यायालय के निर्देश पर एएसआई जयप्रकाश चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रवीण को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के बाद उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
A shocking incident has emerged from Nawada district, Bihar, where a woman was allegedly accused of witchcraft and an attempt was made to burn her alive on a funeral pyre. The incident occurred on Monday in a village under the Sirdala police station area, causing widespread alarm. Police intervened promptly, rescuing the woman.
According to reports, a villager named Daso Devi passed away on Sunday. Her last rites were being performed on Monday at the village cremation ground. During the ceremony, some villagers accused another woman of being a witch and attempted to burn her alive along with Daso Devi's pyre. It is believed that a few days prior, there had been a dispute between the deceased, Daso Devi, and the victim. Following the dispute, Daso Devi's health deteriorated, leading to her death two days later. Villagers attributed her death to the victim, accusing her of witchcraft.
Upon receiving information about the incident, a Dial-112 team, including Constable Mahfooz Alam and other police personnel, rushed to the scene. The police safely rescued the woman from the mob and brought her to the police station. Investigations are currently underway, although no formal complaint has been filed by the victim yet. The incident has become a major topic of discussion in the area.
In a separate development in Nawada, a youth has been arrested in Rajouli on charges of sexual exploitation under the pretext of marriage. The arrested individual has been identified as Praveen Kumar, son of Bindeshwari Prasad, a resident of Manpur village under Akbarpur police station. Praveen Kumar was reportedly already married. Acting on court directives, ASI Jaiprakash Chaudhary arrested Praveen based on confidential information. After a medical examination, he was sent to judicial custody on Monday.
स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक