प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Samastipur#neetscam#biharbandh

नीट पेपर लीक: मोहिउद्दीन नगर में बिहार बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस कर रही गश्त

NEET Paper Leak: Bihar Bandh Alert in Mohiuddin Nagar, Police Patrolling Intensifies

Dainik Bhaskar25 जुलाई 2026
मोहिउद्दीन नगरप्रखंड: मोहिउद्दीन नगरथाना: मोहिउद्दीन नगरपश्चिम चौक, पूर्वी चौक, महमदीपुरशनिवार

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली-पटना में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा शनिवार को बुलाए गए बिहार बंद को देखते हुए मोहिउद्दीन नगर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना, सड़क जाम या कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

पुलिस प्रशासन पूरे थाना क्षेत्र में लगातार गश्त कर लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों जैसे मदूदाबाद, मोहिउद्दीन नगर पश्चिम चौक, पूर्वी चौक, महमदीपुर सहित अन्य प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसआई वशिष्ठ राम, एएसआई राजू कुमार और पीएसआई नीतीश कुमार के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी लगातार वाहन गश्त कर रहे हैं।

पुलिस पदाधिकारी लगातार आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। बाजारों, बस पड़ावों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस बल को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी अव्यवस्था या अफवाह की स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

मोहिउद्दीन नगर के थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पूरे थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

In anticipation of the Bihar Bandh called by various student organizations on Saturday in protest against the NEET paper leak case and the alleged lathi-charge on students in Delhi-Patna, the Mohiuddin Nagar administration is on high alert. Mohiuddin Nagar police station has made extensive security arrangements to prevent any untoward incidents, road blockades, or law and order issues during the shutdown.

Police administration is continuously patrolling the entire police station area, monitoring public activities. Additional police forces have been deployed at sensitive and prominent locations within the Mohiuddin Nagar police station area, including Madudabad, Mohiuddin Nagar West Chowk, East Chowk, Mahmadipur, and other major markets and intersections. Approximately two dozen police personnel, led by SI Vashishth Ram, ASI Raju Kumar, and PSI Nitish Kumar, are conducting continuous vehicle patrols.

Police officials are consistently appealing to the general public to maintain peace and harmony. Special vigilance is being maintained in markets, bus stands, main roads, and crowded areas. Police forces have been instructed to be ready for swift action if necessary, to immediately deal with any situation of disorder or rumors.

Mohiuddin Nagar Station House Officer Sachin Kumar stated that continuous patrolling operations are being carried out throughout the police station area as per the directives of Samastipur Superintendent of Police Arvind Pratap Singh. He added that the police's objective is to ensure the safety of the general public and maintain peace and order in the area. He has appealed to citizens not to pay attention to any rumors and to immediately report any suspicious activity to the police.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Rajesh Kumar Singh · BJP · MOHIUDDINNAGAR क्षेत्र की खबरें →

Samastipur की और खबरेंMore from Samastipur