नोखा में NSUI ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
NSUI Protests in Nokha Demanding Restoration of Student Union Elections, Submits Memorandum to SDM
नोखा में गुरुवार को एनएसयूआई (NSUI) ने मांगीलाल बागड़ी राजकीय पीजी कॉलेज के गेट पर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर टायर जलाकर और सरकार विरोधी नारे लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव टालना लोकतांत्रिक व्यवस्था का उल्लंघन है और यह युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर छीन रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार होते हैं और छात्रों की आवाज को बुलंद करने का सशक्त माध्यम हैं। एनएसयूआई ने सरकार से छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने चेतावनी दी कि यदि छात्रसंघ चुनाव की घोषणा शीघ्र नहीं की गई, तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तेज करेगी। इस प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सारण, किशन सारण, जितेंद्र कसवां, मनोज गोदारा, रामजस कसवां, सुभाष गोदारा, सोनू जोशी, कैलाश पूनिया, राहिल कुरेशी, अमन गिरी, पंकज भार्गव, देवकिशन सारण, ओपी भांभू, बजरंग सहित सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता और कांग्रेस जिला महासचिव मुरली गोदारा, कैलाश पूनियां, सुरेंद्र गोदारा और ओम चौधरी जैसे कई युवा नेता भी मौजूद रहे।
In Nokha, the NSUI (National Students' Union of India) staged a strong protest on Thursday at the gate of Mangilal Bagdi Government PG College, demanding the restoration of student union elections. Led by NSUI District President Shrikrishna Godara, activists burned tires and chanted slogans against the government, expressing their discontent. During the protest, they also submitted a memorandum addressed to the Chief Minister to the SDM.
The protesting students alleged that postponing student union elections is a violation of the democratic system and deprives youth of the opportunity to develop leadership skills. They emphasized that student union elections are the foundation of a democratic setup and a powerful medium for students to voice their concerns. The NSUI urged the government to respect students' sentiments and restore student union elections as soon as possible.
NSUI District President Shrikrishna Godara warned that if the student union elections are not announced soon, the NSUI would intensify its agitation across the state. Hundreds of NSUI workers, including former student union presidents Dinesh Saran, Kishan Saran, Jitendra Kaswan, Manoj Godara, Ramjas Kaswan, Subhash Godara, Sonu Joshi, Kailash Punia, Rahil Qureshi, Aman Giri, Pankaj Bhargava, Devkishan Saran, OP Bhambhu, and Bajrang, participated in the demonstration. Several youth leaders, including Congress District General Secretary Murli Godara, Kailash Puniyan, Surendra Godara, and Om Chaudhary, were also present during the submission of the memorandum.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
रोहतास ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Jawaharlal Nehru College
DAV PUBLIC SCHOOL, SASARAM
Dhenuka International School