अब्जुगंज में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन मनाया गया: कुटीदार संघ ने 76 दीप जलाकर केक काटा
PM Modi's 76th Birthday Celebrated in Abjujganj: Kutidar Sangh Lights 76 Lamps, Cuts Cake
भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत अब्जुगंज गांव में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अजगैबीनाथ धाम के पास कुटीदार संघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत 76 दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद केक काटकर उपस्थित लोगों में खुशियां बांटी गईं। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
कार्यक्रम में गांव और नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। केक काटने के दौरान पूरा परिसर 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। दीपों की रोशनी और लोगों के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी खुशी का इजहार किया। समाजसेवी महेश शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिससे उनके जन्मदिन पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कुटीदार संघ के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान राकेश कुमार, सिकंदर कुमार, अशोक कुमार, बिपिन कुमार, दिनेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Prime Minister Narendra Modi's 76th birthday was celebrated with great fervor on Thursday in Abjujganj village, under the Sultanganj block of Bhagalpur district. The event was organized by the Kutidar Sangh near Ajgaibinath Dham.
The celebrations commenced with the lighting of 76 lamps, followed by a cake-cutting ceremony where joy was shared among the attendees. On this occasion, people exchanged sweets and extended greetings to each other. A large number of residents from both the village and the urban area participated in the program. Special enthusiasm was observed among children, youth, women, and the elderly for the Prime Minister's birthday. During the cake cutting, the entire venue resonated with slogans of 'Prime Minister Narendra Modi Zindabad'. The glow of the lamps and the excitement of the people created a festive atmosphere.
BJP leader Vikas Kumar Karn stated that there was immense enthusiasm among the villagers for the Prime Minister's birthday. He mentioned that a large number of people voluntarily joined the celebrations and expressed their happiness. Social worker Mahesh Shah praised the development works undertaken during Prime Minister Narendra Modi's tenure. He also added that the Prime Minister has created a distinct identity among the youth, which contributes to the special excitement seen on his birthday. Members of the Kutidar Sangh wished the Prime Minister good health and a long life. Several villagers, including Rakesh Kumar, Sikandar Kumar, Ashok Kumar, Bipin Kumar, and Dinesh Kumar, were present during the event.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
भागलपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Ganga, Kahalgaon, Bhagalpur, Bihar: River Ganga at Kahalgaon in Bhagalpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 8:00 am today.
Ganga, Kahalgaon, Bhagalpur, Bihar: River Ganga at Kahalgaon in Bhagalpur district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 8:00 am today.
नदी का जलस्तर
गंगा (Kahalgaon) — खतरे के निशान से ऊपर, 0.72 मी. ऊपर
गंगा (Bhagalpur) — चेतावनी स्तर, 0.40 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना