प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
शिक्षाEducation#Purnia#d.el.edresults#bihareducation

डीएलएड रिजल्ट को लेकर पूर्णिया के प्रशिक्षुओं ने पटना में किया आंदोलन

Purnia D.El.Ed Trainees Protest in Patna Over Delayed Results

Hindustan29 सितंबर 2026
सोमवार

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार डीएलएड सत्र 2024-26 का परीक्षा परिणाम अब तक जारी नहीं होने से प्रशिक्षुओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को पटना में एक महाआंदोलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्णिया के प्रिन्स कुमार, सागर कुमार, सौरव कुमार, ऋतु राज और पवन कुमार के नेतृत्व में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया और अपनी आवाज बुलंद की। पूर्णिया से पटना पहुंचे इन प्रशिक्षुओं ने आंदोलन के माध्यम से अपनी मांग को मजबूती से उठाते हुए जल्द परीक्षा परिणाम जारी करने की अपील की।

आंदोलन में शामिल प्रशिक्षुओं का कहना है कि डीएलएड सत्र 2024-26 की परीक्षा 24 से 28 जुलाई तक संपन्न हो चुकी है, जिसके बाद से वे लगातार परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, शिक्षक भर्ती की टीआरई 4.0 आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है। रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण हजारों योग्य डीएलएड प्रशिक्षु बीपीएससी टीआरई 4.0 का परीक्षा फॉर्म भरने से पूरी तरह वंचित रह जाएंगे। प्रशिक्षुओं ने अपनी सबसे बड़ी चिंता टीआरई 4.0 को लेकर बताई, क्योंकि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन डीएलएड 2024-26 का परिणाम लंबित होने के कारण उन्हें डर है कि वे निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

प्रशिक्षुओं ने मांग की कि टीआरई 4.0 आवेदन की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए डीएलएड 2024-26 का रिजल्ट तत्काल जारी किया जाए, ताकि उन्हें आवेदन का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि रिजल्ट में देरी के कारण टीआरई 4.0 में आवेदन करने से वंचित होना पड़ा, तो इसका सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ेगा। प्रशिक्षुओं ने बिहार बोर्ड से अपील की है कि उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द परीक्षा परिणाम जारी किया जाए और टीआरई 4 में आवेदन करने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाए।

Purnia, Hindustan Correspondent. The delay in releasing the examination results for Bihar D.El.Ed session 2024-26 is causing increasing distress among trainees. In response, D.El.Ed trainees from Purnia, led by Prince Kumar, Sagar Kumar, Saurav Kumar, Ritu Raj, and Pawan Kumar, participated in a major protest in Patna on Monday, demanding the swift release of their results. These trainees traveled from Purnia to Patna to vocalize their concerns through the demonstration.

The protesting trainees stated that their D.El.Ed session 2024-26 examinations concluded between July 24 and 28, and they have been eagerly awaiting their results ever since. A significant concern is that the application process for Teacher Recruitment Examination (TRE) 4.0 commenced on September 25. Without their D.El.Ed results, thousands of eligible trainees fear they will be unable to apply for the BPSC TRE 4.0, directly impacting their career prospects.

The trainees emphasized that the TRE 4.0 is their primary worry, as the application window is open, but the pending D.El.Ed results prevent them from applying within the stipulated timeframe. They urged the Bihar Board to immediately release the D.El.Ed 2024-26 results, considering the TRE 4.0 application deadline, to ensure they have the opportunity to apply. They warned that missing the TRE 4.0 application due to result delays would severely affect their future. The trainees appealed to the Bihar Board to prioritize their future and provide ample opportunity to apply for TRE 4 by releasing the results promptly.

स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पूर्णिया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Vijay Kumar Khemka · BJP · PURNIA क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Vidya Vihar Institute of Technology · Maranga,purnia +918448448730

Goverment Polytechnic College Purnea

EuroKids PreSchool in Ram Nagar

ज़िले की नई योजना

पक्का वर्मी कम्पोस्ट और गोबर-बायो गैस इकाई योजना · पक्का वर्मी कम्पोस्ट और गोबर-बायो गैस इकाई स्थापित करने हेतु अनुदान विवरण →

Purnia की और खबरेंMore from Purnia