प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#PurviChamparan#raxaulairport#aaisurvey

रक्सौल एयरपोर्ट: उड़ान से पहले यात्रियों की तलाश शुरू, एएआई कर रहा कैचमेंट एरिया का सर्वे

Raxaul Airport: Passenger Search Begins Before Flights, AAI Surveys Catchment Area

Dainik Bhaskar25 अगस्त 2026
रक्सौल

मोतिहारी। रक्सौल एयरपोर्ट पर विमानों के उतरने से पहले ही यह आकलन शुरू हो गया है कि उड़ान भरने पर यात्री कहां से आएंगे और उनकी संख्या कितनी होगी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रक्सौल एयरपोर्ट की व्यावसायिक संभावनाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। यात्री क्षमता, एयरपोर्ट की सुविधाओं, संभावित यात्री संख्या और कार्गो कारोबार का पता लगाने के लिए दूसरे चरण का ट्रैफिक पोटेंशियल सर्वे चल रहा है।

हाल ही में डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में एएआई ने रेलवे, सड़क, आईसीपी, उद्योग, व्यापार और पर्यटन से जुड़े विभिन्न हितधारकों से आंकड़े और सुझाव जुटाए। एएआई के सहायक महाप्रबंधक कुमार आशीष ने बताया कि पहले चरण का सर्वे पूरा हो चुका है, और दूसरे चरण में एयरपोर्ट के पूरे कैचमेंट एरिया की तस्वीर तैयार की जा रही है। इसके लिए रक्सौल एयरपोर्ट के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख राजमार्गों का भी सर्वे किया जा रहा है।

डीएम ने एएआई को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। एएआई यह पता लगाएगा कि रक्सौल और आसपास के इलाकों से कितने लोग हवाई यात्रा की संभावित जरूरत रखते हैं। सर्वे का एक बड़ा फोकस कार्गो पर भी है। रक्सौल आईसीपी और सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए एयर कार्गो की संभावनाओं का भी गहन अध्ययन किया जा रहा है। बैठक में माल ढुलाई की संभावित जरूरत और इससे उद्योग-व्यापार को मिलने वाले लाभ पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मौजूद एएआई नई दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे, एनएचएआई, आईसीपी, उद्योग, पर्यटन, परिवहन, शिक्षा, व्यापार, बस ऑपरेटर और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने बेहतर हवाई संपर्क को क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, कारोबार, उद्योग और निवेश को नई गति मिल सकती है। अब एएआई की रिपोर्ट यह बताएगी कि रक्सौल एयरपोर्ट के लिए संभावित यात्री बाजार कितना बड़ा है, कार्गो की कितनी गुंजाइश है और एयरपोर्ट को किस क्षमता के साथ विकसित करना व्यावहारिक होगा।

Motihari. Even before flights begin at Raxaul Airport, an assessment has started to determine the origin and number of potential passengers. The Airports Authority of India (AAI) has commenced evaluating the commercial viability of Raxaul Airport. A second phase traffic potential survey is underway to ascertain passenger capacity, airport facilities, potential passenger numbers, and cargo business.

Recently, in a meeting chaired by DM Saurabh Suman Yadav, the AAI gathered data and suggestions from various stakeholders related to railways, roads, ICP, industry, trade, and tourism. Kumar Ashish, Assistant General Manager of AAI, stated that the first phase of the survey has been completed, and the second phase involves creating a comprehensive picture of the airport's entire catchment area. For this, surveys are being conducted at Raxaul Airport, along with railway stations, bus stands, and major highways.

The DM assured AAI of all possible cooperation. AAI will determine how many people from Raxaul and its surrounding areas have a potential need for air travel. A significant focus of the survey is also on cargo. Considering the trade activities at Raxaul ICP and the border area, the possibilities of air cargo are also being thoroughly studied. The meeting also discussed the potential need for freight transportation and the benefits it could bring to industry and trade.

Officials from AAI New Delhi and Kolkata Airport, along with representatives from railways, NHAI, ICP, industry, tourism, transport, education, trade, bus operators, and the Chamber of Commerce, highlighted better air connectivity as crucial for the region's economic development. They stated that it could provide new momentum to tourism, business, industry, and investment. The AAI report will now indicate the size of the potential passenger market for Raxaul Airport, the scope for cargo, and the practical capacity for airport development.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

पूर्वी चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Pramod Kumar Sinha · BJP · RAXAUL क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना · पक्का मकान निर्माण के लिए राशि और तैयार मकान की चाबी विवरण →

Purvi Champaran की और खबरेंMore from Purvi Champaran