प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Samastipur#samastipur#kidnapping

समस्तीपुर: पूर्व विधायक पुत्र के अपहरण और मारपीट मामले में चिमनी मालिक गिरफ्तार

Samastipur: Brick Kiln Owner Arrested in Former MLA's Son Kidnapping and Assault Case

Jagran11 सितंबर 2026
सतमलपुरप्रखंड: वारिसनगरथाना: वारिसनगरसतमलपुर पेट्रोल पंप, नागरबस्ती, जिला समाहरणालय परिसर29 जुलाई की दोपहर

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक स्वर्गीय बशिष्ठ नारायण सिंह के पुत्र नरेंद्र प्रसाद सिंह के अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतमलपुर निवासी चिमनी मालिक मो. शोएब आजम के रूप में हुई है। वारिसनगर पुलिस ने उसे शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह घटना लगभग डेढ़ महीने पहले हुई थी। 29 जुलाई की दोपहर नरेंद्र प्रसाद सिंह समस्तीपुर स्थित अपने डेरा से सतमलपुर गए थे। शाम को लौटते समय सतमलपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी मुलाकात बेलाल राजा से हुई, जिन्होंने उन्हें एक परिचित की बाइक पर बैठाकर समस्तीपुर भेज दिया। आरोप है कि नागरबस्ती के समीप दो बाइक पर सवार छह युवकों ने उनकी बाइक रोक दी। इसके बाद सतमलपुर निवासी मो. शोएब के पुत्र आकीब और शाकिब ने नरेंद्र प्रसाद सिंह का मोबाइल छीन लिया और जबरन उन्हें बाइक पर बैठाकर सतमलपुर स्थित अपने ईंट उद्योग परिसर में ले गए।

आरोप है कि ईंट उद्योग परिसर में नरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ मारपीट की गई और सादे स्टांप पेपर व सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया गया। इसी दौरान घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया पुत्र बेलाल राजा मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराकर अपने घर ले गए। घटना के अगले दिन नरेंद्र प्रसाद सिंह के आवेदन पर वारिसनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा अमर कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चिमनी मालिक मो. शोएब आजम को गिरफ्तार किया। वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि अनुसंधान के दौरान मिले तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Police have arrested one accused in connection with the kidnapping and assault of Narendra Prasad Singh, son of former MLA late Bashishth Narayan Singh, in the Warisnagar police station area of Samastipur district. The arrested accused has been identified as Mohammad Shoaib Azam, a brick kiln owner residing in Satmalpur. Warisnagar police apprehended him on Friday from the District Collectorate premises. Following interrogation, the accused has been sent to judicial custody.

The incident occurred approximately a month and a half ago. On the afternoon of July 29, Narendra Prasad Singh had gone from his residence in Samastipur to Satmalpur. While returning in the evening, near the Satmalpur petrol pump, he met Belal Raja, who arranged for him to return to Samastipur on an acquaintance's bike. It is alleged that near Nagar Basti, six youths on two motorcycles overtook and stopped his bike. Subsequently, Akib and Shakib, sons of Mohammad Shoaib of Satmalpur, snatched Narendra Prasad Singh's mobile phone and forcibly took him to their brick industry premises in Satmalpur.

It is further alleged that Narendra Prasad Singh was assaulted at the brick industry premises, and attempts were made to force him to sign blank stamp papers and plain papers. Meanwhile, upon receiving information about the incident, local Mukhiya's son Belal Raja arrived at the scene and rescued him from the clutches of the accused, taking him to his home. An FIR was lodged at Warisnagar police station the next day based on Narendra Prasad Singh's application. Based on the investigation report by sub-inspector Amar Kumar, the police arrested brick kiln owner Mohammad Shoaib Azam. Warisnagar SHO Sarvesh Kumar Jha stated that the arrest was made based on facts uncovered during the investigation and the inquiry report. The roles of other accused in the case are also being investigated.

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Manjarik Mrinal · JD(U) · WARISNAGAR क्षेत्र की खबरें →

Samastipur की और खबरेंMore from Samastipur