सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त, धमतरी के रुद्रेश्वर महादेव और तातापानी में जलाभिषेक
Devotees Throng Shiva Temples on Second Monday of Sawan; Jalabhishek at Rudreshwar Mahadev in Dhamtari and Tatapani
सावन माह के दूसरे सोमवार को धमतरी और बलरामपुर जिलों के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की और सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।
धमतरी के रुद्री स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में सावन सोमवार को विशेष रौनक देखने को मिली। महानदी के तट पर स्थित इस प्राचीन शिवालय में सुबह से ही दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों के बीच भक्त भगवान रुद्रेश्वर महादेव का दर्शन करते रहे। मंदिर परिसर में सावन सोमवार को लेकर एक विशेष धार्मिक उत्साह दिखाई दिया।
बोल बम कांवड़िया संघ द्वारा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो पिछले 36 वर्षों से लगातार जारी है। कांवड़िये महानदी से पवित्र जल लेकर रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद लगभग 8 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न शिवालयों में जल अर्पित करते हुए प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और रास्तेभर 'बोल बम' के जयकारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर बिहार से आए सेना के एक जवान ने अपने जन्मदिन पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और बिहार की विशेष मिठाई रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव को अर्पित की। धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू सहित कई जनप्रतिनिधि भी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी शिवालयों और प्राचीन शिव मंदिरों में भी सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा। बलरामपुर के तातापानी तपेश्वर महादेव, शिवगढी मंदिर, कन्हर नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर जलकेश्वर नाथ महादेव, दुखहरेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में दूर-दूर से शिव भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। रामानुजगंज, पुरानडीह, गोदरमाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने कन्हर नदी के मां महामाया मंदिर घाट से जल उठाकर पैदल कठिन रास्ते से तातापानी स्थित प्रसिद्ध भगवान शिव के प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक किया। यहां झारखंड से भी लोग पहुंचते हैं।
On the second Monday of the Sawan month, Shiva temples in Dhamtari and Balrampur districts were filled with devotion and chants of 'Bholenath ki Jai'. From early morning, temples witnessed a significant rush of devotees who performed 'Jalabhishek' (ritualistic pouring of water) on Lord Shiva, offering belpatra, flowers, milk, and other puja items, praying for prosperity and fulfillment of wishes.
At the ancient and historic Rudreshwar Mahadev Temple in Rudri, Dhamtari, the second Sawan Monday saw special festivities. Situated on the banks of the Mahanadi River, this ancient Shiva temple had long queues of devotees waiting for 'darshan' and 'Jalabhishek' from dawn. Chants of 'Har Har Mahadev' and 'Bol Bam' resonated as devotees sought blessings from Lord Rudreshwar Mahadev. A distinct religious fervor was observed throughout the temple premises.
The Bol Bam Kavadia Sangh organized its annual Kanwar Yatra, a tradition continuing for the past 36 years. Kanwariyas carried holy water from the Mahanadi to the Rudreshwar Mahadev Temple for 'Jalabhishek'. Subsequently, an approximately 8-kilometer long procession was undertaken, with devotees offering water at various Shiva temples across the city, concluding at the ancient Buddheshwar Mahadev Temple. The journey was marked by immense enthusiasm among devotees, with 'Bol Bam' chants echoing along the route.
On this auspicious occasion, an army jawan from Bihar celebrated his birthday by seeking blessings from Lord Bholenath, offering special sweets from Bihar at the Rudreshwar Mahadev Temple. Dignitaries including Dhamtari Municipal Corporation Mayor Ramu Rohra and State BJP Vice President Ranjana Sahu also visited the temple.
Similarly, in Balrampur-Ramanujganj district, Shiva temples like Tatapani Tapeshwar Mahadev, Shivgarhi Temple, Jalkeshwar Nath Mahadev, and Dukhareshwar Mahadev (located on the banks of the Kanhar River) saw a massive influx of devotees. Thousands of pilgrims from Ramanujganj, Purandih, Godarmana, and surrounding rural areas collected water from the Maa Mahamaya Temple Ghat on the Kanhar River and undertook a challenging walk to perform 'Jalabhishek' at the famous ancient Shiva temple in Tatapani. Devotees from Jharkhand also frequent this site.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
कटिहार ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Katihar Railway Hospital · New Colony Road
Y F A Hospital and Research Centre · Nayatola
Kalyani Nursing Home