प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Banka#banka#shambhuganj

शंभूगंज बाजार में 400 फीट सड़क पर जलजमाव: दुकानों-घरों में घुसा पानी, नाले के अभाव से परेशानी

Waterlogging on 400-foot Road in Shambhuganj Market: Water Enters Shops and Homes, Lack of Drainage Causes Trouble

Dainik Bhaskar21 जुलाई 2026
शंभूगंज बाजारप्रखंड: शंभूगंजमुख्य सड़कमंगलवार सुबह 10:15 बजे

बांका जिले के शंभूगंज बाजार में मंगलवार को लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्य सड़क पर लगभग 400 फीट तक दो से ढाई फीट पानी जमा हो गया, जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित हुई। बरसाती पानी कई दुकानों और आसपास के घरों में भी घुस गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ गई।

स्थानीय निवासियों विनय मोदी, इंद्रजीत कुमार और पंकज कुमार ने मंगलवार सुबह 10:15 बजे बताया कि सड़क किनारे पक्के नाले के अभाव और बारिश के पानी की उचित निकासी न होने के कारण हर साल बरसात में ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होती है। हल्की बारिश में भी सड़क तालाब में बदल जाती है, जबकि तेज बारिश में जलस्तर और बढ़ जाता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी में छिपे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

दुकानदारों के अनुसार, गंदा पानी दुकानों में घुसने से सामान खराब होने का डर रहता है। कई बार उन्हें घंटों दुकानें बंद रखनी पड़ती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होता है। बाजारवासियों ने बताया कि वे वर्षों से नाला निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। प्रखंड उपाध्यक्ष दिनेश मंडल ने प्रशासन से तत्काल स्थायी जल निकासी व्यवस्था और पक्के नाले के निर्माण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विधायक और सांसद प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

Shambhuganj market in Banka district experienced severe waterlogging on Tuesday due to continuous rain. Approximately 400 feet of the main road was submerged under two to two-and-a-half feet of water, disrupting public movement. Rainwater also entered several shops and nearby homes, escalating the problems for traders and local residents.

Local residents Vinay Modi, Indrajeet Kumar, and Pankaj Kumar stated on Tuesday morning at 10:15 am that the lack of proper drainage alongside the road and inadequate rainwater runoff leads to this situation every monsoon. Even light rain turns the road into a pond, while heavy rain further increases the water level. This causes particular difficulty for schoolchildren, the elderly, women, and two-wheeler riders. The hidden potholes in the water also pose a risk of accidents.

According to shopkeepers, dirty water entering their shops damages goods. They often have to keep their shops closed for hours, resulting in financial losses. Market residents reported that they have been demanding the construction of drains for years, but have only received assurances so far. Block Vice President Dinesh Mandal has urged the administration to immediately implement a permanent drainage system and construct proper drains. He warned that if a solution is not found in time, the situation could worsen in the coming days. Local people expressed their anger, noting that administrative officials, public representatives, MLAs, and MPs pass through this very road daily, yet a permanent solution to the problem has not been found. This is increasing public resentment towards elected officials and the administration.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

Banka की और खबरेंMore from Banka