प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Sheikhpura#sheikhpura#drowning

शेखपुरा में सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से किशोर की मौत, शव नहीं मिला

Teenager Drowns in Surdaspur Hill Trench in Sheikhpura, Body Untraced

Dainik Bhaskar23 अगस्त 2026
करिहो गाँवथाना: नगर थानासुरदासपुर पहाड़ी की खाईरविवार

शेखपुरा जिले में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरदासपुर पहाड़ी की खाई में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान करिहो गांव निवासी संजय यादव के पुत्र अमन कुमार उर्फ प्रियांशु (12) के रूप में हुई है। घटना के आठ घंटे बाद भी अमन का शव गहरे पानी से बरामद नहीं किया जा सका है।

जानकारी के अनुसार, अमन अपने चार-पांच दोस्तों के साथ सुरदासपुर पहाड़ी पर जमा पानी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे गड्ढे में फंस गया और पानी से बाहर नहीं निकल पाया। उसके दोस्तों ने तुरंत ग्रामीणों और परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

प्रशासन ने अब पटना से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है ताकि किशोर के शव को खाई से बरामद किया जा सके। घटना स्थल पर वरीय उप समाहर्ता सरोज पासवान, सदर प्रखंड के सीओ सहित कई पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मृतक अमन शहर के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम अगले दिन सुबह तक शेखपुरा पहुंच जाएगी। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने अंधाधुंध पत्थर उत्खनन के कारण बनी इन जानलेवा खाइयों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्थर उत्खनन के बाद ऐसे बड़े-बड़े गड्ढे खुले छोड़ दिए जाते हैं, जो अक्सर ऐसी दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

A tragic incident occurred in Sheikhpura district on Sunday, where a 12-year-old boy drowned in a trench at Surdaspur Hill, falling under the Nagar police station area. The deceased has been identified as Aman Kumar alias Priyanshu, son of Sanjay Yadav, a resident of Kariho village. Eight hours after the incident, Aman's body could not be recovered from the deep water.

According to information, Aman had gone to bathe with four-five friends in the water collected in the Surdaspur hill trench. During bathing, he got trapped in a deep pit and could not get out. His friends immediately informed the villagers and family members. Upon receiving the information, a police team led by Nagar Station House Officer Dharmendra Kumar reached the spot. Efforts were made to retrieve the body with the help of local divers, but without success.

The administration has now called the NDRF team from Patna to recover the teenager's body from the trench. Senior Deputy Collector Saroj Paswan, Sadar Block CO, and several other officials and police officers were present at the incident site. The deceased Aman was a seventh-grade student at a private school in the city. The incident has plunged his family into grief and cast a pall of sorrow over the village.

Nagar SHO Dharmendra Kumar stated that the NDRF team is expected to arrive in Sheikhpura by the next morning. Villagers present at the scene expressed concern over the deadly pits formed due to indiscriminate stone quarrying. They alleged that large pits are left open after stone quarrying, which often lead to such accidents.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

शेखपुरा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Randhir Kumar Soni · JD(U) · SHEIKHPURA क्षेत्र की खबरें →

Sheikhpura की और खबरेंMore from Sheikhpura