सिकटा में 13.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Smuggler Arrested with 13.5 Liters of Nepali Liquor in Sikt
सिकटा पुलिस ने सैनिक रोड के समीप नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 13.5 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिकटा थाना क्षेत्र के शिकारपुर निवासी नन्हक मुखिया (45) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर से एक व्यक्ति शराब लेकर सिकटा की ओर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस अधिकारी और जवानों ने गुरगुजवा पोखरा और सैनिक रोड के बीच निगरानी करना शुरू कर दिया। मंगलवार रात करीब 10 बजे, नेपाल बॉर्डर की ओर से एक व्यक्ति अपने माथे पर प्लास्टिक की बोरी लेकर बड़ी नहर पार कर सैनिक रोड की तरफ आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान नन्हक मुखिया, पिता स्व. हीरा मुखिया, निवासी शिकारपुर, थाना सिकटा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा बोरी की तलाशी लेने पर उसमें कस्तूरी नींबू फ्रेश 300 एमएल की 45 बोतलें बरामद की गईं।
Sikta police have arrested an individual with 13.5 liters of Nepali liquor that was being smuggled from Nepal near Sainik Road. The arrested person has been identified as Nanhak Mukhia (45), a resident of Shikarpur, under Sikta police station. Station House Officer Nitish Kumar Maurya stated that they received confidential information about a person bringing liquor from the Nepal border towards Sikta. Following this tip-off, police officials and personnel began surveillance between Gurgujwa Pokhra and Sainik Road. On Tuesday night, around 10 PM, an individual was spotted coming from the Nepal border, carrying a plastic sack on his head, crossing the big canal towards Sainik Road. Police apprehended him on the spot. During interrogation, he was identified as Nanhak Mukhia, son of late Hira Mukhia, a resident of Shikarpur, Sikta police station. Upon searching the sack, police recovered 45 bottles of Kasturi Nimbu Fresh 300 ml.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पश्चिम चंपारण ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Bettiah Main Police Station