प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Madhepura#madhepura#singheshwar

सिंहेश्वर में मंत्री दीपक प्रकाश से मिले दुकानदार, रोजगार बचाने की गुहार लगाई

Shopkeepers Meet Minister Deepak Prakash in Singheshwar, Plead to Save Livelihoods

Dainik Bhaskar8 अगस्त 2026
सिंहेश्वरपंचायत: सिंहेश्वर नगर पंचायतब्लॉक रोडशुक्रवार देर रात

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार देर रात आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ब्लॉक रोड के दुकानदारों ने उनसे मुलाकात कर अपने रोजगार बचाने की गुहार लगाई। यह मुलाकात नगर पंचायत सिंहेश्वर के वार्ड संख्या-11 स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता इफ्तेखार आलम उर्फ गुड्डू आलम के आवास पर हुई।

दुकानदारों ने मंत्री को बताया कि जिला परिषद की जमीन से हटाए जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों की बात सुनने के बाद मंत्री दीपक प्रकाश ने तत्काल उप विकास आयुक्त से फोन पर बात की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां दुकानदार वर्षों से अपना व्यवसाय कर रहे हैं, वहीं उन्हें व्यवस्थित ढंग से दुकान बनाकर बसाने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी गरीब परिवार की रोजी-रोटी प्रभावित न हो। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी मांगों से संबंधित एक आवेदन भी मंत्री को सौंपा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नगर पंचायत द्वारा जिला परिषद की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, जिसमें कई दुकानों पर बुलडोजर चला था। मंत्री दीपक प्रकाश ने आश्वासन दिया कि बिहार सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि गरीब दुकानदारों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी और उनके व्यवसाय को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। मंत्री के इस आश्वासन के बाद असलम, शमशेर, अखिलेश, किशोर, सोनू, मोनू, अजाज, इश्तियाक, अमन, स्माइल, नौशाद सहित मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी समस्या का स्थायी समाधान करेगी।

Bihar's Panchayati Raj Minister, Deepak Prakash, listened to the grievances of the public late Friday night in Singheshwar, Madhepura district. During this, shopkeepers from Block Road met him, pleading to save their livelihoods. The meeting took place at the residence of Rashtriya Lok Morcha youth leader Iftekhar Alam alias Guddu Alam, located in Ward No. 11 of Singheshwar Nagar Panchayat.

The shopkeepers informed the minister that their livelihoods were severely threatened after they were removed from District Board land. After hearing their concerns, Minister Deepak Prakash immediately contacted the Deputy Development Commissioner by phone and issued necessary instructions. He stated that arrangements should be made to resettle the shopkeepers in a systematic manner by providing them with shops at the locations where they have been operating their businesses for years, ensuring that no poor family's livelihood is affected. The shopkeepers also submitted an application detailing their demands to the minister.

It is noteworthy that a few days prior, the Nagar Panchayat had carried out an anti-encroachment drive on District Board land, during which several shops were demolished. Minister Deepak Prakash assured them that the Bihar government's clear directive is not to overlook the interests of poor shopkeepers and that all possible steps would be taken to protect their businesses. Following the minister's assurance, there was a wave of happiness among the present shopkeepers and local residents, including Aslam, Shamsher, Akhilesh, Kishore, Sonu, Monu, Ajaz, Ishtiaq, Aman, Smile, and Naushad. They expressed hope that the government would soon find a permanent solution to their problem.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

मधेपुरा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Ramesh Rishi · JD(U) · SINGHESHWAR (SC) क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

पेंशन योजना (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजन) · जून महीने की पेंशन राशि (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण - DBT द्वारा) विवरण →

Madhepura की और खबरेंMore from Madhepura

विकासमौसम

मधेपुरा के सिंहेश्वर में सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

मधेपुरा के बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात दो बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु कतार में खड़े हो गए और सुबह सात बजे तक 30 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। प्रशासन को दिनभर में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अर्घा के माध्यम से जलाभिषेक कराया जा रहा है और गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित है। बिहार के अलावा पड़ोसी राज्यों और नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं।

Dainik Bhaskar · 📍 सिंहेश्वर