सीतामढ़ी: कोचिंग से लौटीं तीन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत, एक गंभीर
Sitamarhi: Two Students Die, One Critical After Falling Ill Post-Coaching
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अलग-अलग निजी क्लीनिक और अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृत छात्राओं की पहचान बाजितपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों छात्राएं कोचिंग से लौटने के बाद अचानक बीमार पड़ गईं और कुछ ही देर में बेहोश हो गईं। बाजपट्टी पीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने छात्राओं द्वारा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय एक किशोरी को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, 16 वर्षीय दूसरी किशोरी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। तीसरी छात्रा का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। बाजपट्टी थानाध्यक्ष अमृत पाल ने बताया कि परिजनों ने दोनों मृत छात्राओं का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और लिखित आवेदन देकर शव उन्हें सौंपने का अनुरोध किया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस फिलहाल छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों या ग्रामीणों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक साथ तीन छात्राओं के बीमार पड़ने और दो की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है।
Sitamarhi: Panic spread in Bajitpur village, under Bajpatti police station in Sitamarhi district, Bihar, on Friday after three students suddenly fell ill upon returning home from their coaching classes. They were rushed to different private clinics and hospitals for treatment. Tragically, two teenage girls died during treatment, while the third student remains in serious condition.
The deceased students have been identified as residents of Bajitpur village. According to their families, all three girls suddenly became ill and then unconscious shortly after returning from coaching. Dr. Rajesh Kumar, a physician at Bajpatti PHC, has suspected the consumption of some poisonous substance, though the exact cause of death is yet to be determined.
Family members stated that a 15-year-old girl was admitted to a private clinic where she passed away. Another 16-year-old girl was being taken to Sadar Hospital for better treatment, but her condition worsened en route, and she succumbed. The third student is currently undergoing treatment at a private clinic and is reported to be in critical condition.
Upon receiving information about the incident, local police initiated an inquiry. Bajpatti Station House Officer Amrit Pal stated that the families refused to allow post-mortem examinations for the two deceased girls and submitted a written application requesting their bodies, which the police honored. The police are investigating the sudden illness and deaths. No formal written complaint has been filed by the families or villagers yet, but further action will be taken if a complaint is received. The incident, involving three students falling ill simultaneously and two dying, has raised several questions that the police are looking into.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सीतामढ़ी ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक