प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Supaul#jewelryheist#sitapurcrime

सीतापुर में एक करोड़ की उठाईगिरी: अंतरराज्यीय गिरोह शामिल, एसएसपी बोले- जल्द पकड़े जाएंगे

One Crore Jewelry Heist in Sitapur: Interstate Gang Involved, SSP Assures Swift Arrests

ETV Bharat28 जुलाई 2026
सीतापुरथाना: सीतापुर थानाविश्वनाथ काशीनाथ ज्वेलर्सरविवार सुबह

सरगुजा के सीतापुर में दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये के जेवरों की उठाईगिरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह देश भर में घूम-घूमकर ऐसी वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने अपराधियों की शिनाख्त कर ली है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

घटना रविवार सुबह की है जब सीतापुर स्थित विश्वनाथ काशीनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण सोनी लगभग 11:30 बजे जेवरों से भरा बैग लेकर अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। उन्होंने शटर का ताला खोलते समय जेवरों से भरा बैग अपनी स्कूटी में लटका छोड़ दिया था। इसी दौरान, पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो आरोपी स्कूटी से बैग लेकर फरार हो गए। यह वारदात इतनी तेजी से हुई कि सराफा व्यवसायी और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। जब तक व्यवसायी को पूरा मामला समझ में आता, आरोपी करोड़ों के गहनों से भरा बैग लेकर आंखों से ओझल हो चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस करोड़ों की उठाईगिरी से पूरे नगर में हड़कंप मच गया।

ज्वेलर्स संचालक और व्यापारी वर्ग ने सीतापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल साइबर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पांच से छह टीमों का गठन किया है। इनमें से कई टीमों को उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए रवाना किया गया है, जबकि दो टीमें जिले में ही काम कर रही हैं। सोमवार को सराफा व्यापारी संघ ने इस घटना के संबंध में आईजी सरगुजा से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा। सराफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि मेटल के बढ़ते रेट के कारण चोर हमें निशाना बनाते हैं और हमारे व्यवसायी की जीवन भर की पूंजी चोरी हो गई है। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि जांच जारी है और आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। स्थानीय पुलिस और साइबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की शिनाख्त की है, जिससे अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने की पुष्टि हुई है।

Police have found crucial leads in the daylight theft of jewelry worth one crore rupees in Sitapur, Sarguja. Sitapur Police Station In-charge Akhilesh Singh stated that the two accused involved in the incident are members of an interstate gang. This syndicate operates across the country, committing similar crimes. The police have identified the criminals and expect to apprehend them soon.

The incident occurred on Sunday morning when Arun Soni, owner of Vishwanath Kashinath Jewelers in Sitapur, arrived at his shop around 11:30 AM with a bag full of jewelry. While unlocking the shutter, he left the bag hanging on his scooter. Two individuals, who were already waiting on a motorcycle, quickly snatched the bag from the scooter and fled. The theft happened so rapidly that the jeweler and bystanders were unable to react. By the time the businessman realized what had happened, the culprits had vanished with the bag containing crores worth of ornaments. This brazen daylight heist caused a stir throughout the town.

The jeweler and the business community have filed a written complaint at the Sitapur police station. Given the gravity of the case, Sarguja SP Rajesh Agarwal, along with the cyber team, visited the crime scene. SSP Rajesh Agarwal has formed five to six teams to identify and apprehend the suspects. Several teams have been dispatched to Uttar Pradesh and Bihar, while two teams are operating within the district. On Monday, the Jewelers' Association also met with the Sarguja IG and submitted a memorandum regarding the incident. Rajesh Soni, President of the Jewelers' Association, expressed concern that rising metal prices make jewelers soft targets for thieves, and a fellow businessman has lost his life's savings. SSP Rajesh Agarwal assured that investigations are ongoing and the accused will be caught soon. Local police and the cyber team have analyzed CCTV footage, confirming the involvement of an interstate gang.

स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सुपौल ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Kosi, Basua, Supaul, Bihar: River Kosi at Basua in Supaul district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 6:00 am today.

क्षेत्र के विधायक

Niraj Kumar Singh · BJP · CHHATAPUR क्षेत्र की खबरें →

Supaul की और खबरेंMore from Supaul