सुपौल में 67 ग्राम स्मैक बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
67 Grams of Smack Seized in Supaul, Four Traffickers Arrested
सुपौल जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपौल थाना पुलिस ने विद्यापुरी वार्ड नंबर-2 स्थित एक किराए के मकान से 67 ग्राम स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 11,760 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यापुरी वार्ड नंबर-2 में अभिषेक कुमार अपने साथियों के साथ किराए के मकान में चोरी-छिपे स्मैक बेच रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे विधिवत छापेमारी कर मकान की तलाशी ली गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 67 ग्राम स्मैक, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो गैस लाइटर, सात एंड्रॉयड मोबाइल, तीन कीपैड मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, एक पैन कार्ड और 11,760 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बरामद अधिकांश मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विद्यापुरी वार्ड नंबर-2 निवासी अभिषेक कुमार (स्थायी पता बसहा, थाना पिपरा), डभारी वार्ड नंबर-8 निवासी भूषण कुमार, मुंगरार वार्ड नंबर-9 निवासी चंदन कुमार और बलवा पुनर्वास वार्ड नंबर-1 निवासी प्रमोद कुमार यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में सुपौल थाना कांड संख्या-478/2026 दर्ज किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 21(b), 25, 27(a) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की यह खेप कहां से लाई गई थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
In a significant crackdown against drug trafficking in Supaul district, Supaul police station has seized 67 grams of smack from a rented house located in Vidyapuri Ward No. 2. During the operation, four accused individuals were arrested on the spot. Electronic weighing scales, mobile phones, and a cash amount of Rs 11,760 were also confiscated from their possession. An FIR has been registered under the NDPS Act, and further investigation has begun.
Sadar SDPO Rajiv Ranjan informed in a Saturday press conference that the police received a tip-off about Abhishek Kumar secretly selling smack with his associates from a rented house in Vidyapuri Ward No. 2. Upon receiving the information, a special team was formed under the direction of senior officials. Subsequently, a formal raid was conducted, and the house was searched around 10 AM on Friday.
During the raid, police recovered 67 grams of smack, two electronic weighing scales, two gas lighters, seven Android mobile phones, three keypad mobile phones, three ATM cards, one Voter ID card, one PAN card, and Rs 11,760 in cash. According to the police, most of the recovered mobile phones were found to be damaged.
The arrested accused have been identified as Abhishek Kumar, a resident of Vidyapuri Ward No. 2 (permanent address Basaha, Pipra Police Station); Bhushan Kumar, a resident of Dabhari Ward No. 8; Chandan Kumar, a resident of Mungrar Ward No. 9; and Pramod Kumar Yadav, a resident of Balwa Punarwas Ward No. 1. Supaul Police Station Case No. 478/2026 has been registered in this regard. Action has been taken under Sections 21(b), 25, 27(a), and 29 of the NDPS Act 1985. Police are interrogating the arrested individuals to ascertain the source of the smack consignment and identify other members involved in this network. Police stated that raids are ongoing to apprehend other individuals involved in drug trafficking.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सुपौल ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Kosi, Basua, Supaul, Bihar: River Kosi at Basua in Supaul district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 6:00 am today.
क्षेत्र के विधायक