सुपौल में कोसी का जलस्तर बढ़ा: बराज से 3.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, 60 से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
Kosi River Swells in Supaul: Over 3.16 Lakh Cusecs Water Released from Barrage, Floods Over 60 Villages
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण सुपौल जिले में कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 7 बजे कोसी बराज से 3,16,795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमें डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 3,13,595 क्यूसेक और डब्ल्यूकेएमसी से 3,200 क्यूसेक पानी शामिल है। बराह क्षेत्र में भी सुबह 7 बजे 2,23,700 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जो स्थिर क्रम में है।
जलस्तर बढ़ने से कोसी तटबंध के भीतर बसे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। जिले के लगभग 60 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। किशनपुर प्रखंड के किशनपुर उत्तर, दुबियाही, मौजहा और नौआबाखर की बौराहा पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों के घरों और आंगन तक पानी पहुंच गया है।
सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के लौकहा, ढोली और बनैनिया पंचायत के करीब एक दर्जन गांव भी बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां लोग नावों के सहारे ऊंचे स्थानों और तटबंधों की ओर जा रहे हैं। मरौना प्रखंड के सिसौनी, घोघरड़िया और बड़हरा पंचायत के 13 गांवों में भी पानी फैल गया है।
सुपौल सदर प्रखंड के घूरन, बलवा, पिपराखुर्द, बसबिट्टी, गोपालपुर सिरे और तेलवा समेत लगभग 10 गांव और निर्मली प्रखंड के वेलासिंगारमोती और दिघिया पंचायत के सात से अधिक गांव भी बाढ़ से जूझ रहे हैं।
शुक्रवार रात 10 बजे कोसी बराज से 2,87,890 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जो शनिवार सुबह बढ़कर 3,16,795 क्यूसेक हो गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अभियंता और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा तटबंधों और स्परों का निरीक्षण कर रहे हैं। फिलहाल, तटबंध और स्पर सुरक्षित बताए गए हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों की आवाजाही के लिए सरकारी स्तर पर नावों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीम जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
The water level of the Kosi River in Supaul district is rising rapidly due to continuous rainfall in Nepal. On Saturday morning at 7 AM, 3,16,795 cusecs of water were discharged from the Kosi Barrage, which included 3,13,595 cusecs of downstream discharge and 3,200 cusecs from WKMC. In the Barah region, 2,23,700 cusecs of water were recorded at 7 AM, maintaining a stable trend.
The rising water level has led to rapid flooding in low-lying areas situated within the Kosi embankment. More than 60 villages in the district have been affected by the floods. In Kishunpur block, approximately eighteen villages including Kishunpur Uttar, Dubiyahi, Maujaha, and those under Naurahwa panchayat of Nauabakhar, have been inundated, with water reaching homes and courtyards.
About a dozen villages in Saraigarh-Bhaptiyahi block, specifically in Laukaha, Dholi, and Banainiya panchayats, are also grappling with floods. Residents are using boats to move towards higher ground and embankments. In Marhauna block, water has spread to around 13 villages, including Sisauni, Ghogharadiya, and Barahra panchayats.
Supaul Sadar block's about 10 villages, including Ghuran, Balwa, Piprakhurd, Basbitti, Gopalpur Sire, and Telwa, as well as more than seven villages in Nirmali block's Belasingarmoti and Dighiya panchayats, are also severely impacted by the floods.
On Friday night at 10 PM, 2,87,890 cusecs of water were being discharged from the Kosi Barrage, which increased to 3,16,795 cusecs by Saturday morning. In response to the flood situation, the district administration has intensified monitoring. Under the instructions of District Magistrate Sawan Kumar, engineers from the Water Resources Department and administrative officials are continuously inspecting the protection embankments and spurs. Currently, the embankments and spurs are reported to be safe. Government-provided boats have been arranged in affected areas for the movement of people. The administration team is continuously monitoring the water level and the condition of the embankments.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सुपौल ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Kosi, Basua, Supaul, Bihar: River Kosi at Basua in Supaul district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 3:00 pm today.
नदी का जलस्तर
कोसी (Basua) — सामान्य, 0.88 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना