प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
मौसमWeather#Lakhisarai#kiulriver#suryagarha

सूर्यगढ़ा में क्यूल नदी का जलस्तर स्थिर, पर खेतों में जमा पानी से किसान चिंतित

Kiul River Water Level Stable in Suryagarha, But Farmers Worried About Submerged Fields

Dainik Bhaskar26 अगस्त 2026
प्रखंड: सूर्यगढ़ाNH-80मंगलवार रात

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड में क्यूल नदी का जलस्तर मंगलवार रात से स्थिर हो गया है। इससे नदी किनारे और दियारा क्षेत्र के किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की है। हालांकि, खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने से किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है, क्योंकि लगभग 50 प्रतिशत फसलें इसकी चपेट में आ चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि फरक्का बराज के गेट खोले जाने के बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट आई है, जिसके कारण क्यूल नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ने के बाद अब स्थिर हो गया है। जलस्तर में अचानक वृद्धि पर लगी इस रोक को किसान एक बड़ी राहत मान रहे हैं। क्यूल नदी का पानी खेतों में तेजी से फैलने के कारण कई इलाकों में फसलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। कुछ खेतों तक पहुंचने के लिए नाव ही एकमात्र साधन बची है। किसान नाव के सहारे खेतों तक पहुंचकर पानी में डूबी और बची हुई फसलों का जायजा लेने को मजबूर हैं।

बाढ़ के पानी से क्षेत्र में परवल, भिंडी, मक्का और धान सहित कई फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि सब्जी और मक्का की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। यदि लंबे समय तक खेतों में पानी जमा रहता है, तो बची हुई फसलों के भी खराब होने की आशंका है। जलस्तर स्थिर होने के बावजूद किसानों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उनका मानना है कि यदि क्यूल नदी का जलस्तर अब नीचे आने लगता है, तो बची हुई फसलों को कुछ हद तक बचाया जा सकता है। लेकिन, अगर पानी में दोबारा बढ़ोतरी हुई, तो नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है। फिलहाल, किसानों की निगाहें क्यूल नदी के जलस्तर पर टिकी हैं। तेज रफ्तार से बढ़ते पानी पर लगी रोक ने तात्कालिक राहत दी है, लेकिन खेतों में डूबी फसलें अभी भी उनके लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

The water level of the Kiul River in Suryagarha block of Lakhisarai district has stabilized since Tuesday night, bringing some relief to farmers in riverside and Diara areas. However, farmers remain concerned as floodwaters have accumulated in their fields, affecting approximately 50 percent of their crops.

The stabilization is attributed to the opening of Farakka Barrage gates, which led to a drop in the Ganga river's water level. This, in turn, halted the continuous rise in the Kiul River's water level in the Suryagarha region, particularly along NH-80 and west of the protective embankment. Farmers consider this halt in the sudden water level increase a significant relief.

Despite this, reaching crops in many areas has become difficult due to the widespread floodwaters. In some fields, boats are the only means of access, forcing farmers to use them to assess submerged and remaining crops. Vegetables like pointed gourd and okra, along with maize and paddy, have been severely impacted. Farmers report that vegetable and maize crops have suffered the most damage. They fear that if water remains stagnant for an extended period, even the surviving crops could be ruined.

While the stable water level offers temporary respite, farmers' worries are far from over. They believe that a subsequent drop in the Kiul River's water level could help save some remaining crops. However, any renewed increase in water levels could expand the damage. Farmers are closely monitoring the Kiul River, with submerged crops remaining a major concern.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

लखीसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Ramanand Mandal · JD(U) · SURYAGARHA क्षेत्र की खबरें →

Lakhisarai की और खबरेंMore from Lakhisarai