उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान शिक्षक को आया हार्ट अटैक, ग्रामीणों ने की सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़
Teacher Suffers Heart Attack During Excise Raid, Villagers Vandalize Government Vehicles
समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान एक शिक्षक को हार्ट अटैक आ गया। शराब मिलने की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम शिक्षक अमरनाथ राय के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। टीम ने लगभग तीन घंटे तक घर को घेरे रखा, लेकिन मौके से कोई शराब बरामद नहीं हुई।
परिजनों के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मियों और शिक्षक के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद शिक्षक अमरनाथ राय बेहोश होकर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। शिक्षक के परिजनों ने बताया कि वह पहले से ही हार्ट अटैक के मरीज हैं।
शिक्षक की तबीयत बिगड़ने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने उत्पाद विभाग की दो सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हलई थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं।
In Bihar's Samastipur district, a teacher suffered a heart attack during an excise department raid at his home in Banveera Panchayat, under the Morwa Halai police station jurisdiction. The excise team had arrived at teacher Amarnath Rai's residence following a tip-off about illicit liquor. The team surrounded the house for nearly three hours but found no alcohol.
According to family members, an argument ensued between the police personnel and the teacher during the raid, after which Amarnath Rai collapsed. He was immediately rushed to the hospital and subsequently referred to Patna. His family stated that he was already a heart patient.
The teacher's deteriorating health enraged the villagers, who then vandalized two government vehicles belonging to the excise department. Witnessing the escalating situation, the police personnel fled the scene to save themselves. Upon receiving information about the incident, Halai police station personnel arrived and initiated an investigation.
Halai Police Station In-charge Shailesh Kumar stated that information regarding the vehicle vandalism is being collected, and action will be taken against the culprits after the investigation. A large police force has been deployed in the area to manage the tense situation, and police officers are assessing the circumstances and investigating the entire incident.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक