प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Samastipur#araria#forbesganj

वारिसनगर के दो मवेशी कारोबारियों से अररिया में 4.41 लाख की लूट

Cattle Traders from Warisnagar Robbed of Rs 4.41 Lakh in Araria

Dainik Bhaskar11 सितंबर 2026
फारबिसगंजथाना: फारबिसगंजलुटिया पुल, अररिया टोल प्लाजा, पटना बस स्टैंड

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के दो मवेशी कारोबारियों से अररिया जिले के फारबिसगंज में हथियार के बल पर चार लाख 41 हजार रुपये लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी वकील कुरैशी और शकील कुरैशी वारिसनगर के रहने वाले हैं। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कारोबारी मवेशी बेचने के लिए अररिया के चंद्रदेई हाट गए हुए थे। वहां मवेशी बेचने के बाद वे रजोखर पहुंचे और बिक्री के चार लाख 41 हजार रुपये लेकर अपनी कार से वापस समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अररिया टोल प्लाजा के पास से ही कुछ बदमाश उनकी कार का पीछा करने लगे। ललितग्राम-प्रतापगंज थाना क्षेत्र की सीमा के पास करीब छह हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें शकील कुरैशी किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहे।

वहीं, बदमाशों ने वकील कुरैशी को बंधक बना लिया और उन्हें उन्हीं की कार में बैठाकर फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग स्थित लुटिया पुल के पास ले गए। वहां कार की सीट के नीचे रखे 4.41 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित वकील कुरैशी देर रात फारबिसगंज के पटना बस स्टैंड पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। फारबिसगंज थाना पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Two cattle traders from Warisnagar police station area in Samastipur district were robbed of Rs 4.41 lakh at gunpoint in Forbesganj, Araria district. The victim traders, Vakil Qureshi and Shakeel Qureshi, are residents of Warisnagar. The incident has created an atmosphere of fear among local businessmen.

According to available information, both traders had gone to Chandradei Haat in Araria to sell cattle. After selling the cattle, they reached Rajokhar and were returning to Samastipur in their car with the sale proceeds of Rs 4.41 lakh. During their return, some miscreants started following their car from near the Araria Toll Plaza. Near the border of Lalitgram-Pratapganj police station area, about six armed miscreants overtook and stopped their car. The criminals tried to apprehend both, but Shakeel Qureshi managed to escape. The miscreants then abducted Vakil Qureshi, forcing him into his own car and taking him to Lutia Pul on the Forbesganj-Raniganj main road. There, they stole Rs 4.41 lakh kept under the car seat and fled.

After the incident, victim Vakil Qureshi reached Patna Bus Stand in Forbesganj late at night and informed the local police. According to Forbesganj police, an FIR has been registered, and investigations are underway.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Manjarik Mrinal · JD(U) · WARISNAGAR क्षेत्र की खबरें →

Samastipur की और खबरेंMore from Samastipur