प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Samastipur#samastipur#liquorsmuggling

समस्तीपुर में दिल्ली से शराब ला रही युवती गिरफ्तार, पिता भी थे तस्कर

Woman Arrested in Samastipur for Smuggling Liquor from Delhi; Father Also a Smuggler

bhaskar.com5 सितंबर 2026
बारी गांवथाना: सिंघियाघाट थानासमस्तीपुर स्टेशनशुक्रवार की शाम

समस्तीपुर में दिल्ली से फर्स्ट एसी कोच में शराब की खेप लेकर लौट रही एक युवती और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। युवती स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दरभंगा जा रही थी, तभी शुक्रवार शाम समस्तीपुर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। गिरफ्तार युवती की पहचान सिंघियाघाट थाना क्षेत्र के बारी गांव, वार्ड-12 निवासी संजय कुमार झा की 25 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। उसके साथ हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार भी पकड़ा गया है, जो नेहा के जीजा का भाई है।

जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर वीरबल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टीम ने समस्तीपुर स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एच-1 कोच में छापेमारी की। पुलिस टीम जब कूपे के पास पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद दरवाजा खुला, जिस पर युवती ने पुलिसकर्मियों से बहस की और अंग्रेजी में बात कर रौब दिखाने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए तलाशी ली, जिसमें आठ बैग और ब्रीफकेस से विभिन्न कंपनियों की 100 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। शराब मिलने के बाद दोनों को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। जब्ती सूची तैयार करने के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नेहा के पिता संजय कुमार झा भी पूर्व में शराब कारोबार के मामले में जेल जा चुके हैं। नेहा की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। वहीं, ईशान कुमार बीटेक की पढ़ाई कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, दोनों दिल्ली से शराब की खेप लेकर दरभंगा जा रहे थे, जहां नेहा किराए के मकान में रहती थी और पहले भी शराब की तस्करी कर चुकी है। वह एसी फर्स्ट क्लास में सफर करती थी ताकि उस पर किसी को शक न हो। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

A woman and her relative were arrested in Samastipur for smuggling a consignment of liquor from Delhi in a First AC coach. The woman was traveling to Darbhanga on the Swatantrata Senani Express when she was apprehended during a check at Samastipur station on Friday evening. The arrested woman has been identified as 25-year-old Neha Kumari, daughter of Sanjay Kumar Jha, a resident of Bari village, Ward-12, under Singhia Ghat Police Station. The accompanying man, Ishan Kumar, from Karnal, Haryana, is Neha's brother-in-law's brother.

GRP Station House Officer cum Inspector Veerbal Kumar stated that based on confidential information, an RPF team raided the H-1 coach of the Swatantrata Senani Express at Samastipur station. When the police team reached the coupe, the door was locked from the inside. After repeated knocking, the door opened, and the woman argued with the police, attempting to intimidate them by speaking in English.

Subsequently, the police conducted a search with videography, recovering 100 bottles of foreign liquor from various companies hidden in eight bags and briefcases. Following the discovery, both individuals were deboarded from the train and taken to the RPF post. After preparing the seizure memo, they were handed over to the GRP for further action.

According to police records, Neha's father, Sanjay Kumar Jha, has also been previously jailed in liquor trafficking cases. Neha's mother is an Anganwadi worker, while Ishan Kumar holds a B.Tech degree. Police stated that both were transporting liquor from Delhi to Darbhanga, where Neha resided in a rented house and had previously engaged in liquor smuggling. She reportedly traveled in First AC to avoid suspicion. A First Information Report has been registered, and both have been sent to judicial custody.

स्रोत: bhaskar.com की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

समस्तीपुर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Ashwamedh Devi · JD(U) · SAMASTIPUR क्षेत्र की खबरें →

Samastipur की और खबरेंMore from Samastipur