बछवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Youth Dies by Suicide in Bachhwara, Family Devastated
बछवाड़ा थाना क्षेत्र की फतेहा पंचायत अंतर्गत गोनूचक गांव के वार्ड 11 में मंगलवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विजय पंडित के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
मृतक की मां के अनुसार, प्रिंस दोपहर में अपने कमरे में सो रहा था. जब वह उसे खाना खाने के लिए जगाने गईं, तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका देखा. मां की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई.
ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंस के पिता करीब 15 वर्ष पहले घर छोड़कर चले गए थे और फिर कभी वापस नहीं लौटे. प्रिंस और उसके भाइयों की देखभाल चाचा और दादा कर रहे थे. पिछले वर्ष दादा का भी निधन हो गया था. प्रिंस चार भाइयों में सबसे बड़ा था और निजी जगह पर मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था.
आत्महत्या के कारणों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि युवक प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव में था, जबकि कुछ अन्य लोगों के अनुसार प्रिंस को अक्सर मिर्गी के दौरे पड़ते थे. ग्रामीणों के मुताबिक, दौरे के दौरान वह अचानक गिर जाता था और पूर्व में उसका हाथ भी कट गया था. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
A 22-year-old youth died by suicide by hanging himself in Ward 11 of Gonuchak village, under Fatiha Panchayat in Bachhwara police station area, on Tuesday afternoon. The deceased has been identified as Prince Kumar, son of Vijay Pandit. The tragic incident left his family devastated, and a crowd of villagers gathered at the spot upon receiving the news.
According to the deceased's mother, Prince was sleeping in his room in the afternoon. When she went to wake him up for lunch, she found his body hanging from the fan. Hearing her screams, family members and neighbors rushed to the scene and brought the body down. The Bachhwara police station was then informed.
Villagers stated that Prince's father had left home about 15 years ago and never returned. Prince and his brothers were being cared for by their uncle and grandfather. His grandfather also passed away last year. Prince was the eldest of four brothers and contributed to the family's livelihood by working as a laborer in a private establishment.
Various speculations are circulating in the village regarding the reasons for the suicide. Some villagers suggest the youth was under stress due to a love affair, while others claim Prince frequently suffered from epileptic seizures. According to villagers, he would suddenly fall during seizures and had previously injured his hand. However, the actual cause of the suicide has not yet been confirmed.
SHO Vikas Kumar Rai stated that the police have taken the body into custody and sent it to Sadar Hospital, Begusarai, for post-mortem. The police are investigating all aspects of the case, and further legal action will be taken based on the post-mortem report and investigation.
स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना