प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Aurangabad#aurangabad#ashsmuggling

औरंगाबाद: NTPC से राख चोरी, पायलट कार से हो रही थी एस्कॉर्टिंग, 3 गिरफ्तार

Aurangabad: Ash Smuggling from NTPC, Pilot Car Escorting, 3 Arrested

Jagran21 अक्टूबर 2026
रमण मोड़ बालू घाटप्रखंड: नबीनगरथाना: नबीनगरआर्यन धर्मकांटामंगलवार

औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में बीआरबीसीएल (एनटीपीसी) बिजली परियोजना से अवैध रूप से सेनोस्फीयर राख चोरी कर छत्तीसगढ़ ले जाने का मामला सामने आया है। नबीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए राख से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लाइनर के तौर पर इस्तेमाल की जा रही एक कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बीआरबीसीएल परियोजना से राख चोरी कर छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही है और ट्रक के आगे एक कार से लाइनर का काम किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रमण मोड़ बालू घाट स्थित आर्यन धर्मकांटा पर छापेमारी की। उस समय ट्रक का वजन किया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद राख चोरी कर छत्तीसगढ़ ले जाने का मामला उजागर हुआ।

गिरफ्तार चालक की पहचान छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बारीक गांव निवासी ललित कुमार बारीक के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर कार में बैठे दो अन्य आरोपितों, एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के खदहा गांव निवासी 45 वर्षीय अमरेंद्र कुशवाहा और 32 वर्षीय मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि चालक राख से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में तीनों आरोपितों ने राख चोरी कर छत्तीसगढ़ में बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद ट्रक, कार और तीन मोबाइल फोन जब्त कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई राख का उपयोग काजल सहित अन्य सामान बनाने में किया जाता है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस चोरी की घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

In a significant crackdown, Aurangabad police have apprehended three individuals involved in the illegal smuggling of cenosphere ash from the BRBCL (NTPC) power project in Nabinagar, Aurangabad district. The ash, reportedly stolen, was being transported to Chhattisgarh. Nabinagar police seized a truck laden with ash on Tuesday and arrested the truck driver along with two accomplices. A car, allegedly used as a pilot vehicle to escort the truck, and three mobile phones were also confiscated.

Police received intelligence about the ash theft from the BRBCL project and the use of a pilot car. Acting on this tip-off, officers raided Aryan Dharmakanta at Raman Mor Balu Ghat, where the truck was being weighed. Upon questioning, the truck driver confessed to stealing the ash and transporting it to Chhattisgarh.

The arrested driver has been identified as Lalit Kumar Barik, a resident of Barik village in Pathalgaon police station area of Jashpur district, Chhattisgarh. Based on his information, police arrested two other accused: 45-year-old Amarendra Kushwaha and 32-year-old Manoj Kumar, both residents of Khadha village in NTPC Khaira police station area.

Station House Officer Mrityunjay Upadhyay stated that the driver failed to produce any valid documents for the ash. All three accused admitted to stealing the ash for sale in Chhattisgarh. A case has been registered, and further investigation is underway. The seized ash is reportedly used in the manufacturing of kajal and other products. Police are investigating to determine if more individuals are involved in this smuggling operation.

hamarazila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति

स्रोत: Jagran की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

औरंगाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Trivikram Narayan Singh · BJP · AURANGABAD क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

धान और मक्का बीज अनुदान योजना · धान के बीज पर 50% और मक्का के बीज पर 75% अनुदान विवरण →

Aurangabad की और खबरेंMore from Aurangabad