औरंगाबाद में यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल, तीन गंभीर
Bus Overturns in Aurangabad, 20 Injured, Three Critical
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद शहर में बुधवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यह दर्दनाक हादसा रात करीब एक बजे ओवरब्रिज पार करने के बाद डाल्टनगंज मार्ग पर हुआ। बस वाराणसी से झारखंड के रास्ते पटना जा रही थी। इस दुर्घटना में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बस के अचानक पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग जोरदार आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों में अधिकतर औरंगाबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। बस चालक समेत तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घायल यात्रियों में बघोई गांव निवासी महाराणा सिंह, सीमा कुमारी, बबलू कुमार, सत्य कुमार और बेलमती देवी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भैरोपुर निवासी विजय तिवारी, छतरपुर निवासी मुर्तुजा अंसारी, बस चालक बबलू पांडेय और पिंटू पांडेय भी चोटिल हुए हैं।
बताया गया कि बस बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पटना के लिए रवाना हुई थी। औरंगाबाद ओवरब्रिज पार करने के बाद डाल्टनगंज रोड पर बढ़ते ही बस अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पास खड़े एक ट्रक से टक्कर के बाद बस चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा, हालांकि पुलिस ने अभी तक ट्रक से टक्कर की पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद ट्रक चालक और सहचालक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौरव सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना, साथ ही उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Aurangabad: A passenger bus carrying around 20 passengers overturned on the Daltonganj road in Aurangabad city late Wednesday night. The accident occurred around 1 AM after the bus crossed an overbridge. The bus was en route from Varanasi, Uttar Pradesh, to Patna, Bihar, via Jharkhand. Approximately 20 passengers sustained injuries, with three, including the bus driver, reported to be in critical condition.
The sudden overturning of the bus caused chaos and screams among the passengers. Nearby residents, alerted by the loud crash, rushed to the scene and immediately began rescue operations, helping to extract trapped passengers. Most of the injured are reportedly residents of Aurangabad district. After initial treatment at the Sadar Hospital, the three critically injured individuals were referred to Jamuhar Medical College for advanced care.
Among the injured identified are Maharana Singh, Seema Kumari, Bablu Kumar, Satya Kumar, and Belmati Devi from Baghoi village; Vijay Tiwari from Bhairpur; Murtuza Ansari from Chhatarpur; and bus driver Bablu Pandey and Pintu Pandey. The bus had departed from Varanasi on Wednesday evening.
Local residents speculate that the bus may have lost control after colliding with a parked truck, though police have not yet confirmed this. The driver and co-driver of the truck are reported to have fled the scene, and police are actively searching for them. Nagar Station House Officer Baban Baitha arrived at the accident site with police personnel and, with the help of locals, transported the injured to Sadar Hospital. Sub-Divisional Officer Gaurav Singh also visited the hospital to assess the situation and ensure proper medical care. Police stated that the exact cause of the accident would be determined after a thorough investigation.
स्रोत: ETV Bharat की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
औरंगाबाद ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना