प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
स्वास्थ्यHealth#Begusarai#ballia#begusarai

बलिया अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ, बीपीएल मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Dialysis Service Launched at Ballia Sub-Divisional Hospital, Free Treatment for BPL Patients

Dainik Bhaskar22 जुलाई 2026
बलिया अनुमंडल अस्पतालप्रखंड: बलियाबुधवार

बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को डायलिसिस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का उद्घाटन जिला से आए डॉ. गोपाल मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय कुमार, बीडीओ संतोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी तरनीजा कुमारी और डॉ. सबन कुमार सहित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश रोशन और जदयू नेता शाहनवाज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

डॉ. गोपाल मिश्रा ने बताया कि पहले डायलिसिस की सुविधा केवल जिला सदर अस्पताल और पटना में उपलब्ध थी। अब बिहार सरकार की पहल पर अनुमंडल अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार के पात्र मरीजों को अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।

डॉ. सबन कुमार ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के किडनी मरीजों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और मुफ्त उपचार उपलब्ध हो सकेगा। अनुमंडल पदाधिकारी तरनीजा कुमारी ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी सरकार से लगातार मांग की जाएगी, ताकि मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। इस उद्घाटन समारोह में डाटा ऑपरेटर अखिलेश कुमार, रोगी कल्याण समिति सदस्य राकेश रोशन, देव कुमार, डॉ. अभिजीत, डॉ. ज्योति प्रिया, डॉ. शिशिर कुमार, एएनएम सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Dialysis services were officially launched on Wednesday at the Ballia Sub-Divisional Hospital in Begusarai district. The facility was jointly inaugurated by Dr. Gopal Mishra from the district, MLA representative medical in-charge Dr. Sanjay Kumar, BDO Santosh Kumar, Sub-Divisional Officer Tarnija Kumari, and Dr. Saban Kumar, along with BJP district vice-president Rakesh Roshan and JDU leader Shahnawaz, by cutting a ribbon.

Dr. Gopal Mishra informed that previously, dialysis facilities were only available at the District Sadar Hospital and in Patna. Now, through an initiative by the Bihar government, this facility is being started in sub-divisional hospitals as well. He clarified that eligible patients from BPL (Below Poverty Line) families will receive dialysis services completely free of charge at the hospital.

Dr. Saban Kumar stated that with the commencement of this service, kidney patients from the region will no longer have to travel outside for treatment. They will be able to access better and free treatment locally. Sub-Divisional Officer Tarnija Kumari assured that continuous demands would be made to the government for the expansion of other health facilities at the hospital, aiming to provide all necessary services to patients at a single location. The inauguration ceremony was attended by data operator Akhilesh Kumar, patient welfare committee members Rakesh Roshan, Dev Kumar, Dr. Abhijit, Dr. Jyoti Priya, Dr. Shishir Kumar, ANMs, and other doctors and healthcare workers from the hospital.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Kundan Kumar · BJP · BEGUSARAI क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Jyoti Hospital, Begusarai · NearDurdharshan Kendra +91 6243212189

G. Lall Memorial Hospital · NearBank Of Baroda, Heera Lal Chowk

Shreshtha Surgical and Maternity Hospital · Opp- S. K. Mahila College, Dak Banglow Road, Bishanpur

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai

अपराध

मुंगेर: लाल दरवाजा से बच्चा अपहरण मामले में बिचौलिया संगीता गिरफ्तार, 8 आरोपी जेल में

मुंगेर के लाल दरवाजा से तीन वर्षीय अभिराज के अपहरण मामले में पुलिस ने बिचौलिया संगीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या आठ हो गई है। पुलिस अब दो फरार आरोपियों, गीडो यादव और पवन कुमार, की तलाश में छापेमारी कर रही है। जांच में मुंगेर से पंजाब तक फैले एक अपहरण नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें जालंधर निवासी हरजिंदर कुमार अपनी पत्नी के लिए बच्चा चाहते थे। नीरज यादव को अपहरण के लिए एक लाख और बच्चे को पंजाब पहुंचाने के लिए नीलम देवी के साथ तीन लाख का सौदा तय हुआ था।

Dainik Bhaskar · 📍 लाल दरवाजा