बेगूसराय में मुंशी के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर
Court Clerk's Son Shot in Begusarai, Critical
बेगूसराय में अपराधियों ने कोर्ट के एक मुंशी के बेटे गौतम कुमार (22) को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गौतम को दो गोलियां लगी हैं - एक बांह में और दूसरी पेट के निचले हिस्से में। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपकी गांव में हुई।
गौतम के पिता शंकर यादव ने बताया कि वे शौच के लिए गए थे, तभी उन्होंने दो बाइक पर सवार चार युवकों को तेजी से भागते देखा। घर लौटने पर उनकी बेटी ने बताया कि गौतम को गोली मार दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी घात लगाए बैठे थे और जैसे ही बिजली कटी, उन्होंने गौतम को गोली मार दी। वारदात घर से लगभग 100 मीटर पहले हुई।
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गौतम को खून से लथपथ पाया। ग्रामीणों की मदद से उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अपराधियों ने उत्तर दिशा की ओर बिहियार के रास्ते कारीचक की तरफ भाग निकले।
पिता शंकर यादव ने बताया कि उनके बेटे का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कारीचक के कुछ युवक उनके गांव में आकर शराब पीते हैं और बदमाशी करते हैं। करीब एक साल पहले गौतम ने कारीचक के तीन युवकों को गांव के पास ट्रांसफार्मर के नजदीक शराब पीने से रोका था, जिस पर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि ये युवक पुलिया पर बैठकर गांव की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय और मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और अपराधियों की पहचान के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Gautam Kumar (22), son of a court clerk, was critically injured after being shot by criminals in Begusarai. He sustained two bullet wounds, one in his arm and another in his lower abdomen. The incident occurred in Chhapki village, under the Muffasil police station jurisdiction.
According to Gautam's father, Shankar Yadav, he saw four youths on two motorcycles speeding away shortly after the incident. Upon returning home, his daughter informed him that Gautam had been shot. Shankar Yadav alleged that the criminals were lying in wait and fired at his son as soon as the power went out. The shooting took place approximately 100 meters from their home.
Hearing the gunshots, villagers rushed to the scene and found Gautam bleeding profusely. With the help of locals, he was immediately admitted to a private hospital in the city, where his condition remains critical. The assailants fled northwards towards Karichak via Bihari.
Shankar Yadav stated that his son had no personal animosity with anyone. He claimed that some youths from Karichak frequently come to their village, drink alcohol, and engage in mischievous activities. About a year ago, Gautam had intervened when three youths from Karichak were drinking near a transformer in the village, which led to an argument. He also mentioned that these youths often sit on the culvert and behave indecently with women from the village.
Upon receiving information about the incident, Sadar-One DSP Anand Kumar Pandey and Muffasil Station House Officer Manoj Kumar arrived at the scene with a police team. Police officials inspected the crime spot, questioned local residents, and are currently reviewing CCTV footage from the village to identify the culprits. The police have launched an investigation into the matter.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक