प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Begusarai#begusarai#roadaccident

बेगूसराय में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत: गंगा स्नान कर लौटते समय ट्रैक्टर ने रौंदा

Mother-Son Duo Killed in Begusarai Road Accident While Returning from Ganga Snan

Dainik Bhaskar3 अगस्त 2026
छितरौर गांवप्रखंड: मटिहानीथाना: मुफस्सिल थानापानगाछी मोड़

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी मोड़ के पास हुई, जब वे गंगा स्नान कर बाइक से घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मटिहानी के छितरौर गांव निवासी नरेश राय की पत्नी गीता देवी (50) और उनके पुत्र हरिओम कुमार (25) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नरेश राय का परिवार बेगूसराय शहर में रहता है। आज सुबह गीता देवी और हरिओम कुमार चाक छितरौर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय, पानगाछी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिओम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप है कि इस सिंगल सड़क पर दिन-रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर चलते रहते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है।

A tragic road accident in Begusarai claimed the lives of a mother and her son. The incident occurred near Panagachhi More in the Mufassil police station area as they were returning home on a motorcycle after taking a holy dip in the Ganga river. The deceased have been identified as Geeta Devi (50), wife of Naresh Rai, and her son Hariom Kumar (25), residents of Chhitraur village in Matihani.

According to reports, Naresh Rai's family resides in Begusarai city. On the day of the incident, Geeta Devi and Hariom Kumar had gone to Chak Chhitraur Ganga Ghat for a holy bath. While returning, their motorcycle was crushed by a speeding tractor near Panagachhi More. Geeta Devi died on the spot, while Hariom Kumar, who sustained critical injuries, was rushed to the Sadar Hospital. However, doctors declared him dead upon arrival.

Enraged by the incident, local residents blocked the road near the accident site. They alleged that fast-moving tractors frequently ply on this single road day and night, leading to numerous accidents. Upon receiving information, the police arrived at the scene and were engaged in pacifying the crowd.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

बेगूसराय ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Narendra Kumar Singh Alias Bogo Singh · RJD · MATIHANI क्षेत्र की खबरें →

Begusarai की और खबरेंMore from Begusarai