भगवानपुर में वाहन से 79 पेटी बीयर के साथ चालक गिरफ्तार
Driver Arrested with 79 Cases of Beer in Bhagwanpur
भगवानपुर में मध निषेध इकाई और भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बांदे गांव के समीप पुलिस ने एक पिकअप वैन को रोका और उसकी तलाशी ली। वैन में सिंगापुरी केला की आड़ में 79 पेटी (कुल 948 लीटर) बीयर छिपाई गई थी।
पुलिस ने वैन जब्त कर चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सुनील कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहसा दोयम गांव निवासी शिवजी राय का पुत्र बताया गया है। गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन पर भारी मात्रा में बीयर लोड है जो भगवानपुर - मुर्गिया चौक सड़क मार्ग से मुर्गिया चौक की ओर जा रही है। टीम ने भगवानपुर थाना पुलिस के सहयोग से विशुनपुरा बांदे पहुंचकर वैन को चालक के साथ पकड़ लिया। एसआई नीतेश कुमार के लिखित बयान पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
The Prohibition Unit and Bhagwanpur Police, acting on a tip-off, have arrested a driver and seized a large quantity of beer from a pickup van in Bhagwanpur. The incident occurred near Vishunpura Bande village within the police station area. Police intercepted the pickup van and, upon searching it, discovered 79 cases (totaling 948 liters) of beer hidden beneath a load of Singaporean bananas.
The arrested driver has been identified as Sunil Kumar, son of Shivji Rai, a resident of Rahsa Doyam village in the Bhagwanpur police station area. Authorities had received intelligence that a pickup van carrying a significant amount of beer was traveling along the Bhagwanpur-Murgiya Chowk road towards Murgiya Chowk. The team, with the assistance of Bhagwanpur police, reached Vishunpura Bande and apprehended the van along with its driver. An FIR has been registered based on the written statement of SI Nitesh Kumar, and the arrested driver has been sent to judicial custody.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
वैशाली ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Bidupur Thana · Bidupur Bidupur