प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Nalanda#electrocution#biharpolice

बिहार पुलिस के जवान की करंट लगने से मौत, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Bihar Police Constable Dies of Electrocution During Treatment at Sadar Hospital

Hindustan4 सितंबर 2026
महरथ गांवथाना: काशीचक थानासदर अस्पतालशुक्रवार सुबह

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के महरथ गांव निवासी बिहार पुलिस के जवान मोहन कुमार (40) की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। उनकी मौत बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मोहन कुमार बैजू चौधरी के पुत्र थे और अररिया जिले में तैनात थे। वे फिलहाल पीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे और घरेलू काम के लिए छुट्टी लेकर अपने घर नवादा आए हुए थे।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह मोहन अपने घर की छत पर लगी पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पास में लगे मोटर में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया।

इसके बाद परिजन उन्हें बिहारशरीफ के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। अंततः परिजन उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहन की मौत की खबर सुनते ही सदर अस्पताल परिसर परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा। बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Biharsharif, Hindustan Representative. Mohan Kumar (40), a Bihar Police constable from Maharath village under Kashi Chak police station in Nawada district, died on Friday after being electrocuted. He succumbed during treatment at Sadar Hospital in Biharsharif. Mohan Kumar, son of Baiju Chaudhary, was posted in Araria district and was currently undergoing PTC training. He had taken leave for domestic work and was at his home in Nawada.

According to family members, on Friday morning, Mohan was cleaning the water tank on his house's roof when a nearby motor suddenly became live, and he was electrocuted, sustaining severe injuries. With the help of villagers, he was immediately admitted to a local hospital, from where he was referred for better treatment.

His family then took him to a private hospital in Biharsharif, but doctors there refused admission. Finally, they brought him to Sadar Hospital, Biharsharif, where doctors declared him brought dead after examination. The Sadar Hospital premises echoed with the wails of his family upon hearing the news of his demise. Bihar Police Station SHO Samrat Deepak confirmed the incident, stating that an investigation is underway.

स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

नालंदा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Dr. Sunil Kumar · BJP · BIHARSHARIF क्षेत्र की खबरें →

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Pawapuri Sahayak Thana Giriak · Jal Mandir Road Pawapuri

Bihar Thana Biharsharif · kachahri biharsharif

ज़िले की नई योजना

आवास योजना 2.0 · नया आवास विवरण →

Nalanda की और खबरेंMore from Nalanda