एनडीपीएस एक्ट मामले में बिहार निवासी वांछित आरोपी गिरफ्तार
Bihar Resident Wanted in NDPS Act Case Arrested
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त ट्विंकल उर्फ पिंकल को गिरफ्तार किया है। आरोपी 13 अगस्त को 4,350 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद होने के मामले में वांछित था।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ट्विंकल उर्फ पिंकल पुत्र सुदर्शन यादव (32) निवासी कुरमौता, थाना नौतन, जिला सिवान-बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को श्यामदेउरवां पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने परतावल-पिपराइच मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास एक पिकअप रोककर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस पिकअप से कुल 4,350 एम्पुल नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार आरोपी गोविन्द प्रसाद ने बताया था कि वह ट्विंकल उर्फ पिंकल से नशीले इंजेक्शन खरीदता था और उन्हें नेपाल ले जाकर बेचता था। इसी बयान के आधार पर ट्विंकल को इस मुकदमे में वांछित किया गया था। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj, Hindustan Team. As part of an ongoing campaign against crime and criminals, Shyamdeurwan police have arrested Twinkle alias Pinkal, an accused wanted in an NDPS Act case. The accused was wanted in connection with the recovery of 4,350 banned narcotic injections on August 13.
The action was carried out under the direction of SP Shakti Mohan Awasthi, led by Station House Officer Mahendra Kumar Mishra and Sub-Inspector Mangala Prasad, along with their police team. The arrested accused has been identified as Twinkle alias Pinkal, son of Sudarshan Yadav (32), a resident of Kurmauta, Nautan Police Station, Siwan district, Bihar.
According to the police, on August 13, Shyamdeurwan police, SOG, and SWAT teams intercepted a pickup vehicle near Basahiya Mod on the Partawal-Pipraich road and arrested three individuals. A total of 4,350 ampoules of narcotic injections were recovered from the pickup. During interrogation, one of the arrested, Govind Prasad, revealed that he used to purchase narcotic injections from Twinkle alias Pinkal and sell them in Nepal. Based on this statement, Twinkle was declared wanted in the case. Station House Officer Mahendra Kumar Mishra stated that the wanted accused has been arrested, and further legal action is being taken.
स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सीवान ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Ghaghra, Darauli, Siwan, Bihar: River Ghaghra at Darauli in Siwan district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 4:00 am today.
क्षेत्र के विधायक
ज़िले की नई योजना