बीपीएससी भर्ती 2026: मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के 231 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक
BTSC Recruitment 2026: Last Date Nears for 231 Fisheries Extension Officer Posts
पटना, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मत्स्य निदेशालय में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के कुल 231 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई थी। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (आईसीएआर), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फिशरीज से फिशरीज साइंस में 4 वर्ष की बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष तथा अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदकों की जांच, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-7 के तहत प्रति माह सैलरी के साथ अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
Patna, October 19 (IANS). The Bihar Technical Service Commission (BTSC) has issued a notification for the recruitment of 231 Fisheries Extension Officers in the Directorate of Fisheries, under the Dairy, Fisheries, and Animal Resources Department, Government of Bihar. The last date to apply online for these positions is October 23. Interested candidates can apply through the official website of BTSC.
The application process began on September 24. Applicants for these posts must possess a 4-year Bachelor's degree in Fisheries Science from a College of Fisheries under an Agricultural University recognized by the Indian Council of Agricultural Research (ICAR), New Delhi.
The minimum age for applicants is 21 years. The maximum age limit is 37 years for unreserved male candidates and 40 years for unreserved female candidates, calculated as of August 1, 2026. Reserved category candidates will receive age relaxation as per government rules.
Selection of eligible candidates will be based on application screening, a Computer Based Test (CBT), and document verification. Selected candidates will receive a monthly salary under Pay Level-7, along with other benefits and allowances. The application fee is Rs. 100 for all categories, payable online. Application forms will only be accepted after successful payment of the registration fee.
hamarazila.in डेस्क · AI-सहायता से तैयार · संपादकीय नीति
स्रोत: देशबन्धु MP, देशबन्धु, मध्य प्रदेश, भारत लाइव updates की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
पटना ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Universal Digital Network New Techno ITI · Betaura Road, Beur, Patna, Bihar 277219
ज़िले की नई योजना