प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Kaimur#chainpur#kaimur

चैनपुर में दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Two Absconding Warrants Arrested in Chainpur, Sent to Judicial Custody

Dainik Bhaskar8 सितंबर 2026
लखमनपुरप्रखंड: चैनपुरथाना: चैनपुरमंगलवार

कैमूर जिले की चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भभुआ न्यायालय भेज दिया गया। चैनपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि चैनपुर थाने में इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी और ये फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखमनपुर गांव निवासी पप्पू बिंद के बेटे डब्लू बिंद और जमुना बिंद के बेटे चंद्रभान बिंद के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने यह भी बताया कि फरार वारंटियों और शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार छापेमारी चल रही है। जिन पर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है, उन्हें गिरफ्तार कर भभुआ न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लगातार जारी है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

Chainpur police in Kaimur district have arrested two absconding individuals with warrants based on confidential information. Following the action taken on Tuesday, both were sent to Bhabhua court for judicial custody. Chainpur Station House Officer (SHO) Vijay Prasad stated that FIRs were registered against them at Chainpur police station, and they had been evading arrest. Upon receiving secret information, the police acted promptly and apprehended both individuals, bringing them to the station. The arrested accused have been identified as Dablu Bind, son of Pappu Bind, and Chandrabhan Bind, son of Jamuna Bind, both residents of Lakhamanpur village. SHO Vijay Prasad also mentioned that the police are continuously raiding against absconding individuals with warrants and liquor smugglers. Those against whom FIRs are registered at Chainpur police station are being arrested and sent to Bhabhua for judicial custody. This operation is ongoing under the directives of senior police officers to maintain law and order in the area.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

कैमूर ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Md. Zama Khan · JD(U) · CHAINPUR क्षेत्र की खबरें →

Kaimur की और खबरेंMore from Kaimur