प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Siwan#biharpolice#eou

आय से अधिक संपत्ति मामले में DPO अजीत अमर के 4 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

EOU Raids DPO Ajit Amar's Four Locations in Disproportionate Assets Case, Uncovers Crores in Property

Navbharat Times8 अगस्त 2026
रैनी गांव, नया बाजार, गंडक कॉलोनीप्रखंड: दरौंदाथाना: दरौंदा6 अगस्त

पटना/सहरसा: बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर से जुड़े चार ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में डीपीओ अजीत अमर की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। 2022 में सरकारी नौकरी पाने वाले अजीत अमर को चार साल में वेतन के रूप में 38 लाख रुपये मिले, लेकिन इसी अवधि में उन्होंने जमीन, मकान, गाड़ी और गहनों सहित एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बना ली।

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी के सत्यापन के बाद ईओयू ने 6 अगस्त को अजीत अमर के खिलाफ केस नंबर 17/26 दर्ज किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अजीत अमर ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कथित तौर पर 62.20 लाख रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से लगभग 72.35 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, छापेमारी के दौरान ईओयू की उम्मीद से कहीं अधिक संपत्ति मिली।

ईओयू के अनुसार, पिछले साल ही अजीत अमर ने अपनी पत्नी के नाम पर सारण जिले में 6 बीघा से अधिक जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत 41.50 लाख रुपये है। वहीं, उन्होंने सिवान में अपने पैतृक गांव में एक मकान बनवाया, जिस पर 40 लाख रुपये की लागत आई है।

मामला दर्ज होने के बाद, डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में ईओयू की टीम ने अजीत अमर के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इन ठिकानों में सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित पैतृक आवास, सहरसा के नया बाजार स्थित किराए का आवास, सहरसा स्थित उनका कार्यालय कक्ष और छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित सरकारी आवास शामिल थे।

तलाशी अभियान के दौरान, अधिकारियों को अजीत अमर की चल और अचल संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश, वित्तीय लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। मोबाइल, लैपटॉप और रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने और छापेमारी की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Patna/Saharsa: The Economic Offenses Unit (EOU) of Bihar Police simultaneously raided four locations linked to Saharsa District Program Officer (DPO) Ajit Amar in a disproportionate assets case. The raids uncovered assets worth crores belonging to DPO Ajit Amar. Despite receiving a salary of Rs 38 lakh over four years since joining government service in 2022, Amar allegedly accumulated assets exceeding Rs 1 crore, including land, a house, vehicles, and jewelry, during the same period.

According to Bihar Police Headquarters, after verifying information from reliable sources, the EOU registered case number 17/26 against Ajit Amar on August 6. Preliminary investigations revealed that Amar allegedly acquired assets worth Rs 62.20 lakh more than his known sources of income, which is approximately 72.35 percent higher than his legitimate earnings. However, the raids uncovered assets far exceeding the EOU's initial expectations.

According to the EOU, last year, Ajit Amar purchased over 6 bighas of land in Saran district in his wife's name, valued at Rs 41.50 lakh. He also constructed a house in his ancestral village in Siwan at a cost of Rs 40 lakh.

Following the registration of the case, EOU teams, led by DSP-rank officers, simultaneously raided four locations connected to Ajit Amar. These included his ancestral home in Raini village, under Darauli police station in Siwan district; his rented residence in Naya Bazar, Saharsa; his office room in Saharsa; and his government residence in Gandak Colony, Chhapra.

During the search operation, officials seized documents related to Amar's movable and immovable properties, bank accounts, investments, financial transactions, and other crucial records. Mobile phones, laptops, and other records are also being scrutinized. The registration of a disproportionate assets case and the subsequent raids have caused a stir.

स्रोत: Navbharat Times की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

सीवान ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Ghaghra, Darauli, Siwan, Bihar: River Ghaghra at Darauli in Siwan district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 4:00 am today.

क्षेत्र के विधायक

Vishnu Deo Paswan · Lok Janshakti Party (Ram Vilas) · DARAULI (SC) क्षेत्र की खबरें →

Siwan की और खबरेंMore from Siwan