गयाजी में कार ने किसान को रौंदा, मौत; ग्रामीणों ने 2 घंटे तक सड़क जाम की
Farmer Dies After Being Hit by Car in Gayaji; Locals Block Road for 2 Hours
गयाजी में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक किसान राम प्रवेश उर्फ पवन यादव को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के राजा बीघा के पास शेरघाटी-चेरकी भाया गयाजी मुख्य मार्ग पर हुई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
मृतक चिताव पंचायत के निम्हारा टोला के निवासी थे। राम प्रवेश यादव रोज की तरह अपने कार्यस्थल की निगरानी के लिए सड़क की बाईं ओर से पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल किसान को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
किसान की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और शेरघाटी-चेरकी भाया गयाजी मुख्य मार्ग को करीब 2 घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और फरार कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलने पर शेरघाटी अंचल अधिकारी उषा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
A farmer, Ram Pravesh alias Pawan Yadav, was fatally struck by a speeding car while walking on the roadside in Gayaji on Thursday. The incident occurred near Raja Bigha in the Sherghati police station area, on the Sherghati-Cherki via Gayaji main road. The car driver fled the scene immediately after the accident, which was captured on CCTV.
Ram Pravesh, a resident of Nimhara Tola under Chitav Panchayat, was reportedly on his way to monitor his workplace, walking on the left side of the road, when the car hit him from behind. Villagers rushed to provide aid and attempted to take him to the hospital, but he succumbed to his injuries en route.
Following the news of the farmer's death, enraged villagers blocked the Sherghati-Cherki via Gayaji main road for approximately two hours. They demanded adequate compensation for the victim's family and the immediate arrest of the fleeing driver. The blockade caused significant traffic congestion.
Upon receiving information, Sherghati Circle Officer Usha Kumari, Block Development Officer Vinod Kumar, Police Inspector Neyaz Ahmed, and Station House Officer Pramod Kumar, along with police forces, arrived at the scene. They engaged in discussions with the villagers and the victim's family, assuring them of action. Following these assurances, the villagers lifted the blockade. Police have taken the body for post-mortem examination and initiated further proceedings. Authorities are currently reviewing nearby CCTV footage to identify the vehicle and its driver.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
गया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Bodhgaya Police Station +91 9431822208