गोरेयाकोठी में 14.40 करोड़ की लागत से बनेगा नया प्रखंड कार्यालय सह आवासीय भवन
New Block Office cum Residential Building to be Constructed in Goreyakothi at a Cost of ₹14.40 Crore
सिवान के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को 14 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन का विधिवत कार्यारंभ किया गया। स्थानीय विधायक देवेश कांत सिंह ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
विधायक देवेश कांत सिंह इस अवसर पर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय कृष्णकांत सिंह ने लगभग 50 वर्ष पूर्व गोरेयाकोठी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया था। अब उन्हें नए भवन के निर्माण का अवसर मिला है। विधायक ने यह भी कहा कि उनके पिता और तत्कालीन विधायक स्वर्गीय भूमेंद्र नारायण सिंह ने गोरेयाकोठी, लकड़ी नबीगंज और बसंतपुर में आधुनिक प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए थे, लेकिन उस समय स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। विधायक बनने के बाद उन्होंने इस अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया था।
विधायक ने बताया कि भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री को कई बार पत्र लिखा। इसके अलावा, उन्होंने 17वीं विधानसभा के द्वितीय, तृतीय, सप्तम और नवम सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में इसी वित्तीय वर्ष में योजना स्वीकृत करने का आश्वासन दिया था, जो अब धरातल पर उतर रहा है। विधायक के निजी सहायक सोनू कुमार ने बताया कि भवन निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, सीवान की देखरेख में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गिरी ने की। इस अवसर पर जदयू नेता आमोद प्रियदर्शी, निकेश तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद कुमार तिवारी, बीडीओ अभय कुमार, सीओ अतुल कुमार, राजस्व पदाधिकारी संजय यादव, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निक्कू सिन्हा, मुखिया अभय सिंह, अखिलेश्वर तिवारी, विनय गिरी, परशुराम प्रसाद, कुबेर प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
A new block-cum-circle office and residential building, costing ₹14.40 crore, was officially inaugurated on Friday at the Goreyakothi block headquarters in Siwan. Local MLA Devesh Kant Singh launched the construction work, hailing it as a historic step towards strengthening the region's development and administrative system.
MLA Devesh Kant Singh became emotional on the occasion, recalling that his grandfather, the late Krishnakant Singh, had constructed the original block-cum-circle office building in Goreyakothi approximately 50 years ago. He expressed his fortune in getting the opportunity to construct the new building. Singh also mentioned that his father, the late MLA Bhumendra Narayan Singh, had made continuous efforts for modern administrative buildings in Goreyakothi, Lakri Nabiganj, and Basantpur, but approval could not be obtained at that time. Upon becoming an MLA, he resolved to fulfill this long-standing dream.
Singh revealed that he had written several letters to the Chief Minister, Deputy Chief Minister, and Rural Development Minister to secure approval for the building's construction. Furthermore, he prominently raised the issue in the second, third, seventh, and ninth sessions of the 17th Legislative Assembly. He stated that Rural Development Minister Shravan Kumar had assured the approval of the scheme in the current financial year, which is now materializing. According to Singh's personal assistant, Sonu Kumar, the construction will be overseen by the Building Construction Department, Siwan Division.
The event was presided over by BJP Mandal President Devendra Giri. Several public representatives and officials were present, including JDU leaders Amod Priyadarshi, Nikesh Tiwari, BJP District General Secretary Pramod Kumar Tiwari, BDO Abhay Kumar, CO Atul Kumar, Revenue Officer Sanjay Yadav, SHO Manish Kumar, In-charge Medical Officer Dr. Abhishek Kumar, Block Education Officer Nikku Sinha, Mukhiya Abhay Singh, Akhileshwar Tiwari, Vinay Giri, Parshuram Prasad, and Kuber Prasad.
स्रोत: Hindustan की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
सीवान ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
सक्रिय चेतावनी
Ghaghra, Darauli, Siwan, Bihar: River Ghaghra at Darauli in Siwan district of Bihar continues to flow in above normal flood situation at 4:00 am today.
नदी का जलस्तर
घाघरा (Darauli) — चेतावनी स्तर, 0.49 मी. नीचे
घाघरा (Gangpur Siswan) — सामान्य, 1.79 मी. नीचे
पूरी बाढ़ स्थिति →क्षेत्र के विधायक