हरिद्वार में मगध साइबर गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर ठग गिरफ्तार
Magadh Cyber Gang Busted in Haridwar, Five Crooks Arrested
हरिद्वार: साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मगध साइबर गैंग के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 35 एटीएम/डेबिट कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 37,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद डिजिटल और बैंकिंग सामग्री की जांच से 2.75 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन का खुलासा हुआ है। सभी पांचों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इस सफल खुलासे के लिए टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बुधवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी भुल्लर ने बताया कि साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस संदिग्धों और वाहनों की लगातार निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार देर रात श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा और चंडीघाट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उन्हें सजनपुर पीली में एक स्विफ्ट कार में साइबर ठगी से जुड़े कुछ लोगों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत रसियाबड़ सिंगल लाइन प्वाइंट पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद चिड़ियापुर की ओर से आई एक सफेद रंग की कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक पिट्ठू बैग से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी बरामद हुई।
पूछताछ और डिजिटल सामग्री की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों की पहचान कृष्णा पांडे (निवासी ग्राम घोसारामा, थाना गिरियक, जिला नालंदा, बिहार), निरंजन कुमार (निवासी ग्राम देवधा, थाना पकरीबरावां, जिला नवादा, बिहार), सन्नी व चंदन पांडे (निवासी दुर्गानगर, गोविंदगढ़ आश्रम के पास, भूपतवाला हरिद्वार) और चंद्रमणि कुमार (निवासी ग्राम देवधा, थाना पकरीबरावां, जिला नवादा, बिहार) के रूप में हुई। इनके पास से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और नैनीताल बैंक सहित कई बैंकों के पासबुक और एटीएम कार्ड मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन बिहार के नालंदा और नवादा जिलों के रहने वाले हैं।
Haridwar: Under the 'Cyber Crime Hotspot' campaign, Shyampur Police have busted a major cyber fraud network, arresting five alleged members of the 'Magadh Cyber Gang'. Police recovered 35 ATM/debit cards from various banks, 14 bank passbooks, 17 SIM cards, 18 mobile phones, two laptops, and Rs 37,500 in cash from their possession. An investigation into the seized digital and banking materials revealed suspicious digital transactions exceeding Rs 2.75 crore. All five accused have been presented in court and sent to jail. SSP Navneet Singh Bhullar announced a reward of Rs 5,000 for the team that uncovered the gang.
During a press conference held on Wednesday at the SP City office in Mayapur, SSP Bhullar stated that police were continuously monitoring suspects and vehicles as part of the ongoing campaign against cybercrime hotspots. Late Tuesday night, Shyampur SHO Nitesh Sharma and Chandighat Chowki Incharge Devendra Singh Tomar, along with their team, were conducting checks. They received information about individuals involved in cyber fraud in a Swift car in Sajjanpur Pili. Police immediately began checking at the Rasiyabad Single Line Point. Shortly after, a white car coming from the Chidiyapur side was stopped and searched. A large number of ATM cards, bank passbooks, SIM cards, mobile phones, laptops, and cash were found in a backpack.
Following interrogation and preliminary investigation of the digital material, the accused were identified as Krishna Pandey (resident of Ghosarama village, Giriyak police station, Nalanda district, Bihar), Niranjan Kumar (resident of Devdha village, Pakribarawan police station, Nawada district, Bihar), Sunny and Chandan Pandey (residents of Durganagar, near Govindgarh Ashram, Bhupatwala, Haridwar), and Chandramani Kumar (resident of Devdha village, Pakribarawan police station, Nawada district, Bihar). Passbooks and ATM cards from several banks, including Central Bank of India, Indian Overseas Bank, State Bank of India, UCO Bank, Bank of Maharashtra, Indian Bank, and Nainital Bank, were found. Three of the arrested accused hail from Nalanda and Nawada districts of Bihar.
स्रोत: Amar Ujala की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
नालंदा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक
नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ
Pawapuri Sahayak Thana Giriak · Jal Mandir Road Pawapuri
Bihar Thana Biharsharif · kachahri biharsharif
ज़िले की नई योजना