इमामगंज की दुबहल पंचायत में तीन माह से बिजली संकट, ग्रामीण परेशान
Three Months of Power Crisis in Dubahal Panchayat, Imamganj; Villagers Suffer
गया जिले के इमामगंज प्रखंड की दुबहल पंचायत पिछले करीब तीन महीने से गंभीर बिजली संकट का सामना कर रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नहाने, खाना बनाने और रात में सोने तक में दिक्कतें हो रही हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी विकट हो गई है, जिसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और किसानों के कृषि कार्यों पर पड़ रहा है।
ग्रामीण दिलशाद अंसारी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए लगातार बिजली विभाग को आवेदन दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में अधिकारी सचिन कुमार को भी आवेदन दिया गया था, और काम के लिए पैसे की मांग की गई थी। कुछ राशि दिए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। शिकायत करने पर कर्मचारी अस्थायी मरम्मत करते हैं, लेकिन समस्या फिर लौट आती है।
अनाउल्लाह खान ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए जमीन पहले ही चिन्हित की जा चुकी है, लेकिन अब तक ट्रांसफॉर्मर स्थापित नहीं किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि ट्रांसफॉर्मर लगने से बिजली की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी सोबिंदर नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में लो-लोड के कारण बिजली की समस्या आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। नौटियाल ने यह भी कहा कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। दिलशाद अंसारी, अनाउल्लाह खान, बाटसिया देवी, रुक्मणिया देवी, सातवा देवी, हसरत कुरैशी और कमला देवी सहित कई ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
Dubahal Panchayat in Imamganj block, Gaya district, has been grappling with a severe power crisis for the past three months. The prolonged power outages are causing significant distress to villagers in their daily routines. Residents report difficulties with basic tasks like bathing, cooking, and sleeping, especially exacerbated by the summer heat. This power shortage is also negatively impacting children's education and agricultural activities.
Villagers, including Dilshad Ansari, stated that they have repeatedly submitted applications to the electricity department to resolve the issue. They allege that a previous official, Sachin Kumar, demanded money for the work, and despite some payment, a permanent solution was not provided. When complaints are made, electricity department employees perform temporary repairs to fuses and lines, but the problem resurfaces shortly after.
Anaullah Khan mentioned that land for a new transformer has already been identified, but the transformer has not yet been installed. He hopes that the installation of a new transformer could significantly alleviate the power problems.
Sobinder Nautiyal, an official from the electricity department, attributed the issue to low-load conditions in the area. He assured that a departmental team would be dispatched to investigate the matter. Nautiyal also warned that connections of those using electricity illegally would be cut, and FIRs would be lodged against them if necessary. Many villagers, including Dilshad Ansari, Anaullah Khan, Batsia Devi, Rukmaniya Devi, Satwa Devi, Hasrat Qureshi, and Kamla Devi, were present and reiterated their demand for a swift and permanent resolution.
स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर
वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Groupइस खबर का आपके इलाके से रिश्ता
गया ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ
क्षेत्र के विधायक