प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
अपराधCrime#Kishanganj#jdumla#gopalagarwal

JDU विधायक गोपाल अग्रवाल को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी

JDU MLA Gopal Agarwal Receives Death Threat, Obscene Comments on Facebook

Dainik Bhaskar30 जुलाई 2026
प्रखंड: ठाकुरगंजथाना: ठाकुरगंज

किशनगंज के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र से JDU विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है। इस मामले में विधायक अग्रवाल ने ठाकुरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विधायक अग्रवाल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 24 जुलाई 2026 को बिहार विधानसभा में सूरजापुरी मुस्लिम समाज को ईबीसी का दर्जा देने संबंधी उनके एक वक्तव्य की तस्वीर फेसबुक पर साझा की गई थी। आरोप है कि 'मोहम्मद शाहिद उर्फ बाबूवा भाई' नामक फेसबुक यूजर ने इस पोस्ट पर उनकी मां के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। विधायक के अनुसार, आरोपी ने उनकी तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस का निशान भी बनाया था, जिसे उन्होंने अपनी हत्या की धमकी के रूप में लिया है। विधायक ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार, आरोपी कटिहार जिले के कदवा का निवासी है।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि इस घटना से उनकी व्यक्तिगत भावनाएं आहत हुई हैं और एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, बिहार विधानसभा में विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने सूरजापुरी मुस्लिम समाज के कुछ लोगों को बांग्लादेशी कहा था, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी जा रही है। फेसबुक पोस्ट में आपत्तिजनक शब्दों के साथ लिखा है कि "गोपाल अग्रवाल किशनगंज विधायक शेरशाहवादी बिरादरी के बारे में क्या कह रहे हैं, घुसपैठी और बांग्लादेशी का जन्म नहीं हुआ था तभी हम लोग शेरशाहशुरी के वंशज है, तुम शायद भूल रहा है राजनीतिक कैरियर से लेकर अपना भविष्य खराब कर रहा है रे।"

ठाकुरगंज थाना पुलिस ने पुष्टि की है कि विधायक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के परिणामों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JDU MLA Gopal Kumar Agarwal from Thakurganj assembly constituency in Kishanganj has reportedly received a death threat, along with obscene comments made against him on social media. Agarwal has filed an FIR at Thakurganj police station, prompting an investigation by the police.

In his application to the police, MLA Agarwal stated that on July 24, 2026, a picture of his statement in the Bihar Assembly regarding granting EBC status to the Surjapuri Muslim community was shared on Facebook. It is alleged that a Facebook user named 'Mohammad Shahid alias Babuwa Bhai' made abusive and objectionable comments about his mother on this post. According to the MLA, the accused also made a red cross mark on his picture, which he interpreted as a death threat. The MLA informed that, to his knowledge, the accused is a resident of Kadwa in Katihar district.

MLA Agarwal expressed that this incident has hurt his personal feelings and damaged his reputation as a public representative. He has demanded strict legal action against the accused under relevant sections. The threats followed MLA Gopal Kumar Agarwal's statement in the Bihar Assembly where he referred to some members of the Surjapuri Muslim community as Bangladeshis. The Facebook post, along with the offensive language, reportedly stated, "What is Gopal Agarwal, Kishanganj MLA, saying about the Shershahwadi community? Infiltrators and Bangladeshis were not born then, we are descendants of Sher Shah Suri, perhaps you are forgetting and ruining your political career and future."

Thakurganj police station has confirmed that an FIR has been registered based on the MLA's application. The police stated that the investigation into the matter is ongoing, and further legal action will be taken based on the findings.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

किशनगंज ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

नज़दीकी ज़रूरी सुविधाएँ

Railway Police Force RPF · Kishanganj

Kishanganj की और खबरेंMore from Kishanganj

विकासव्यापार

दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी चीनी मिलें होंगी फिर से चालू

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने बिहार खेल नीति, 2026 को भी मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 2026-27 के लिए 97 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की गईं। शहरी विकास के लिए किशनगंज और लखीसराय जलापूर्ति परियोजनाओं को भी बड़ी धनराशि आवंटित की गई है। राज्य के सभी जिलों में वर्मी कम्पोस्ट और बायोगैस इकाइयां स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।

News On AIR · 📍 रायम