प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
विकासDevelopment#Katihar#katihar#kadwa

कंता गांव को प्राणपुर से जोड़ने वाले पुल की मांग तेज, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Kanta Villagers Demand Bridge Connecting to Pranpur, Stage Protest

Prabhat Khabar29 अगस्त 2026
कंता गांवपंचायत: भोगांवप्रखंड: कदवाशनिवार

कटिहार, कदवा. प्रखंड क्षेत्र के भोगांव पंचायत अंतर्गत कंता गांव को प्राणपुर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को दशकों से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है. पुल के अभाव में लोगों को सीधे कम दूरी तय कर प्राणपुर पहुंचने के बजाय पांच से सात किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है.

ग्रामीण लंबे समय से इस स्थल पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. इससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों का मानना है कि पुल बनने से कंता गांव का प्राणपुर से सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा और आवागमन काफी आसान हो जाएगा.

शनिवार को समीम अख्तर और पूर्व मुखिया रहमान अली के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों और व्यापारियों सभी को पुल न होने के कारण लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या और आर्थिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है.

समीम अख्तर ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पुल निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो स्थानीय लोग आंदोलन को और तेज करेंगे. प्रदर्शन के दौरान मश्फिक आलम, मुरसलीन, अमीर, मोकरुल हक, अब्दुल बारीक, जाहिर हुसैन, तारिक आलम, फिरोज आलम और राजा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने अपनी मांगों को दोहराया.

Katihar, Kadwa. Residents of Kanta village, under the Bhogaon Panchayat in the Kadwa block, have been facing severe difficulties for decades due to the absence of a bridge on a crucial route connecting their village to Pranpur. Locals state that despite several decades since independence, a permanent solution to this problem has not been found. Without a bridge, people are forced to travel an additional five to seven kilometers to reach Pranpur, instead of a direct, shorter route, leading to wastage of both time and money.

Villagers have been demanding the construction of a bridge at this site for a long time, but no concrete action has been taken so far. This has led to growing resentment among the local population towards the administration and elected representatives. Residents believe that a bridge would establish a direct link between Kanta village and Pranpur, significantly easing transportation.

On Saturday, local residents, led by Sameem Akhtar and former मुखिया Rahman Ali, staged a strong protest demanding the construction of the bridge. Protesters urged the concerned department and administration to commence construction work as soon as possible. Villagers highlighted that students, patients, the elderly, and traders all face hardships due to the lack of a bridge, having to travel long distances, which negatively impacts their daily routines and economic activities. The problem exacerbates during the rainy season.

Sameem Akhtar warned that if concrete steps are not taken towards bridge construction in a timely manner, local residents would intensify their agitation. Several villagers, including Mashfiq Alam, Mursaleen, Ameer, Mokrul Haq, Abdul Barik, Zahir Hussain, Tariq Alam, Firoz Alam, and Raja, were present during the protest, reiterating their demands.

स्रोत: Prabhat Khabar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

कटिहार ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

सक्रिय चेतावनी

Kosi, Kursela, Katihar, Bihar: River Kosi at Kursela in Katihar district of Bihar continues to flow in severe flood situation at 6:00 am today.

नदी का जलस्तर

कोसी (Kursela)खतरे के निशान से ऊपर, 0.66 मी. ऊपर

महानंदा (Taibpur)सामान्य, 2.07 मी. नीचे

पूरी बाढ़ स्थिति →

क्षेत्र के विधायक

Katihar की और खबरेंMore from Katihar