प्रमंडलTirhutSaranDarbhangaKosiPurniaBhagalpurMungerPatnaMagadh
राजनीतिPolitics#Nawada#karmapuja#rajaulimarket

कर्मा पूजा को लेकर रजौली बाजार में रही चहल-पहल, जमकर हुई खरीदारी

Rajauli Market Buzzes with Activity for Karma Puja Shopping

Dainik Bhaskar23 सितंबर 2026
रजौली बाजारप्रखंड: नरहटबजरंगबली चौक, पुरानी बस स्टैंड, संगत रोड, बाईपासमंगलवार देर शाम तक

नरहट प्रखंड क्षेत्र में कर्मा एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भादो मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को होने वाली इस पूजा के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला उपवास रखा। दिनभर उपवास के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा की गई, जिसमें बहनों ने कर्मा एकादशी व्रत-कथा का पाठ किया और भाइयों के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की मंगलकामना की।

कर्म पर्व को लेकर गांवों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। रजौली बाजार में मंगलवार को विशेष रौनक देखने को मिली। बजरंगबली चौक से पुरानी बस स्टैंड और संगत रोड से बाईपास तक सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथी दुकानें सजी रहीं। महिलाएं, युवतियां और नवविवाहिताएं दिनभर पूजा सामग्री की खरीदारी करती नजर आईं। बाजार में कर्मा के फूल, आम और सिआरी की टहनी, मिट्टी के करम देवता, बांस की नई टोकरी, चूड़ी, सिंदूर, धूप-दीप और विभिन्न प्रकार के फलों जैसे खीरा, ककड़ी, सेब, अनार, केला, नारियल और अमरूद की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। दुकानदारों के अनुसार, इस बार पूजा को लेकर बाजार में अच्छी भीड़ है और विशेष रूप से मंगाए गए कर्मा फूल की भी खूब बिक्री हुई, जो 20 से 50 रुपए प्रति मुट्ठी तक बिक रहा था। मेंहदी और आलता की दुकानों पर भी महिलाओं की अच्छी भीड़ रही।

कर्मा पूजा महिलाओं और युवतियों के लिए आस्था से जुड़ा पर्व है, जिसमें बहनें भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए करम देवता की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने के बाद शाम को करम की टहनी को आंगन में स्थापित कर पूजा की जाती है और करम देवता की कथा सुनी जाती है, साथ ही पारंपरिक गीत भी गाए जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और पारिवारिक एकजुटता का प्रतीक है। नवविवाहित महिलाओं के लिए पहला कर्मा पूजा विशेष महत्व रखता है, जिसे लेकर उनके मायके और ससुराल दोनों जगह उत्साह रहता है। मंगलवार देर शाम तक रजौली बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।

The Karma Ekadashi festival was celebrated with devotion and enthusiasm across the Narhat block. On this auspicious occasion, sisters observed a fast without water, praying for the prosperity, happiness, and longevity of their brothers. After a day-long fast, evening prayers were performed with full rituals, during which sisters recited the Karma Ekadashi Vrat-Katha and wished for the healthy and long life of their brothers.

The festive spirit was palpable in villages from morning. Rajauli market saw a special buzz on Tuesday. Footpath shops lined both sides of the road from Bajrangbali Chowk to the old bus stand and from Sangat Road to the bypass. Women, young girls, and newlywed women were seen shopping for पूजा सामग्री (worship items) throughout the day. There was a huge crowd at shops selling Karma flowers, mango and Siari branches, clay idols of Karam Devta, new bamboo baskets, bangles, vermilion, incense, lamps, and various fruits like cucumber, apple, pomegranate, banana, coconut, and guava. Shopkeepers reported good crowds this year, with specially ordered Karma flowers selling well at ₹20-₹50 per bunch. Mehndi and Alta shops also saw significant crowds of women.

Karma Puja is a festival deeply connected to the faith of women and young girls. According to tradition, sisters worship Karam Devta for their brothers' long life, prosperity, and family happiness. It is believed that after observing a fast on this day, a Karam branch is installed in the courtyard in the evening for worship, followed by listening to the Karam Devta story and singing traditional songs. Local residents believe Karma festival symbolizes sibling affection and family unity. The first Karma Puja holds special significance for newlywed women, with excitement prevailing in both their maternal and in-laws' homes. Shopping continued in Rajauli market until late Tuesday evening.

स्रोत: Dainik Bhaskar की रिपोर्ट के आधार पर

वॉर्ड WhatsApp ग्रुप में भेजेंShare to Ward WhatsApp Group

इस खबर का आपके इलाके से रिश्ता

नवादा ज़िले का आधिकारिक आंकड़ा — नदी स्तर, प्रतिनिधि, ज़रूरी सुविधाएँ

क्षेत्र के विधायक

Vimal Rajbanshi · Lok Janshakti Party (Ram Vilas) · RAJAULI (SC) क्षेत्र की खबरें →

ज़िले की नई योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना · पक्का मकान निर्माण हेतु वित्तीय सहायता और निर्मित आवास की चाबी विवरण →

Nawada की और खबरेंMore from Nawada